फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather Forecast, Winter Season

अलर्टः किसानों के लिए खुशखबरी, अभी चार दिन और बरसेंगे बदरा, पांच दिन चलेगी शीत लहर

Wed, 15 Jan 2020 12:32 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 15 Jan 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Haryana Weather Forecast, Winter Season
बारिश के बीच गंतव्य की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
किसानों के लिए खुशखबरी, पश्चिमी विक्षोभ इस पखवाड़े में चौथी बार रबी फसलों के लिए रिमझिम बारिश लेकर आ रहा है। हरियाणा में इससे पहले 14 दिनों के दौरान तीन बार में सामान्य से 163 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने हरियाणा में 15 से 18 जनवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। अगले 5 दिनों तक शीत लहर से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मंगलवार को हिसार और नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली जोन में सबसे कम रहा।    
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में इस साल जनवरी के 14 दिनों में सामान्य से 163 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। इन दौरान आम तौर पर 4.9 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस बार बार-बार पश्चिमी हलचलों के असर से अभी तक 12.9 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा बारिश वाले जिलों में सिरसा, यमुनानगर, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पंचकूला और फतेहाबाद शामिल है। यह बारिश के रबी फसलों के फायदेमंद मानी जा रही है। बारिश अधिक होने से भूमिगत जल स्तर भी बढ़ा है।

कल दिनभर बूंदाबांदी और ओलावृष्टि के बाद मंगलवार सुबह सूरज निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, हालांकि 5.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने से सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इस दौरान हल्के बादल भी छाए रहे। मगर दिन ढलने के साथ ही ठंड बढ़ गई।

सुबह कोहरा छाने के चलते हिसार, भिवानी, करनाल समेत कई शहरों में दृश्यता केवल 50 मीटर ही रही।

कुछ ऐसे रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

अंबाला में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से भी 7 डिग्री कम रहा। उधर, सिरसा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री था, लेकिन बुधवार 7.9 डिग्री नीचे रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 15 से 17 जनवरी के बीच कहीं-कहीं बादल या गरज-चमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।  

सामान्य से नीचे पहुंचा दिन व रात का तापमान
हिसार में मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
शहर     अधिकतम     न्यूनतम
नारनौल     17.5    3.5
हिसार     15.2    3.5
अंबाला     14.2    7.6
करनाल     16.0    8.0
रोहतक     15.8    7.2
सिरसा     14.6    4.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed