{"_id":"58dfd4b84f1c1b1b4063e3bb","slug":"haryana-tourism-ban-on-the-sale-of-alcohol-near-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के करीब शराब की बिक्री पर रोक का असर, टूरिज्म को करोड़ों का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के करीब शराब की बिक्री पर रोक का असर, टूरिज्म को करोड़ों का झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Apr 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के करीब शराब की बिक्री प्रतिबंधित किए जाने से हरियाणा टूरिज्म को करोड़ों का झटका लगा है। अदालती फैसला आते ही टूरिज्म कारपोरेशन के सभी बार में शराब की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोक दी गई। इससे कारपोरेशन को हर माह करोड़ों का नुकसान होगा। इससे पहले हरियाणा की बंशीलाल सरकार के कार्यकाल में भी शराब पर लगी पाबंदी के कारण हरियाणा टूरिज्म की हालत खस्ता हो गई थी। हालांकि ताजा फैसले से हरियाणा टूरिज्म को हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है, लेकिन फूड एंड बेवरेज के मद में होने वाली करोड़ों की कमाई काफी कम हो जाएगी।
इस फैसले के लागू होते ही आबकारी विभाग की टीम ने भी सभी जगहों का दौरा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा टूरिज्म के सभी टूरिज्म कॉम्प्लेक्स जहां शराब परोसे जा रहे थे, इससे करोड़ों की हर माह कमाई हो रही थी। हालांकि 500 और 220 मीटर के दायरे का प्रतिबंध लागू होने से अधिकतर मोटल, रेस्तरां-बार सहित टूरिज्म काम्प्लैक्स पर शराब की बिक्री प्रतिबंधित हो गई।
हरियाणा टूरिज्म के पानीपत स्थित स्काई लार्क, फरीदाबाद के मैगपाई, पिंजौर गार्डन, अंबाला के किंगफिशर, कुरुक्षेत्र स्थित ओएसिस, करनाल स्थित कर्ण लेक, समालखा स्थित ब्लू जे सहित टूरिज्म के सभी रेस्तरां-बार में शराब नहीं परोसे गए। इसके अलावा भिवानी के बाया सहित अन्य केंद्रों पर भी शराब की बिक्री बंद कर दी गई है। इस मामले में हरियाणा टूरिज्म के जीएम दिलावर सिंह ने कहा है कि अदालती आदेश के तहत हाईवे के करीब शराब की बिक्री पूरी तरह से रोक दी गई है।