Haryana News: ऑनलाइन FIR दर्ज कर न्यायालय तक पहुंचाने में हरियाणा अव्वल, दूसरे स्थान पर यूपी
मई माह में जारी रैंकिंग में हरियाणा 98.24 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर, उत्तर प्रदेश 98.01 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे, दिल्ली 94.15, मध्य प्रदेश 94.07 और पंजाब 93.61 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीसीटीएनएस में ऑनलाइन एफआफआईआर दर्ज कर न्यायालय तक पहुंचाने में हरियाणा पुलिस पूरे देश में अव्वल रही है। फरवरी मार्च माह के बाद मई माह में भी हरियाणा पुलिस क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में पहले स्थान पर रही है। प्रदेश पुलिस को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो मई माह 2023 की मासिक रैंकिंग में सबसे अधिक अंक मिले हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा निर्धारित मापदंडो में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यूपी रहा दूसरे स्थान पर
मई माह में जारी रैंकिंग में हरियाणा 98.24 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर, उत्तर प्रदेश 98.01 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे, दिल्ली 94.15, मध्य प्रदेश 94.07 और पंजाब 93.61 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। नागरिकों को घर बैठे मिलती है सुविधा-सीसीटीएनएस के माध्यम से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज होने से आम जन को लाभ हो रहा है।
एफआईआर दर्ज होते ही उसकी प्रति घर बैठे डाउनलोड करने की सुविधा मिल जाती है। इसके अलावा हर प्रकार के एनओसी इसी के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है। चरित्र प्रमाण पत्र या मकान किराये पर देने हेतु किरायेदार की पुलिस सत्यापन की सुविधा भी आसान हो जाती है।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के सभी थानों में सीसीटीएनएस का कार्यान्वयन पूर्ण हो गया है। ईसीजीएस इंटीग्रेशन का काम भी प्रदेश पुलिस द्वारा पूर्ण किया जा गया है। प्रदेश में नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 का स्कोर प्रगति डैशबोर्ड में 98.7 % रहा।
हरियाणा में इस सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रदेश पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने, गैर संज्ञेय रिपोर्ट, मेडिको लीगल केस, गुमशुदा व्यक्ति, खोयी हुई संपत्ति, लापता मवेशी, विदेशी पंजीकरण, सी-फार्म, लावारिस/परित्यक्त संपत्ति, अज्ञात/पाया व्यक्ति, निवारक कार्यवाही, पर्यवेक्षण रिपोर्ट/प्रगति का पंजीकरण, अज्ञात मृत शरीर/अस्वाभाविक मृत्यु पंजीकरण, अनुसंधान संबंधी कार्य, शिकायतों के पंजीकरण, डाटाबैंक सेवाएं जैसे कार्य किए जाते हैं। इस उपलब्धि पर हरियाणा राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने सभी राजपत्रित अधिकारियों व सीसीटीएनएस शाखा में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।