फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana State Commission for Women asks Congress leader Randeep Surjewala to appear on April 18

Haryana: हेमा मालिनी पर टिप्पणी मामले में हरियाणा महिला आयोग का रणदीप सुरजेवाला को नोटिस-18 को दें जवाब

Wed, 10 Apr 2024 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 12:41 PM IST
सार

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने रणदीप सुरजेवाला को 18 अप्रैल को पेश होने और स्पष्टीकरण देने को कहा है। सुरजेेवाला का कुछ दिन पहले भाजपा नेता हेमामालिनी पर अभद्र टिप्पणी का एक वीडियो वायरल हुआ था। चुनाव आयोग ने भी उन्हें नोटिस जारी किया हुआ है। 

विज्ञापन
Haryana State Commission for Women asks Congress leader Randeep Surjewala to appear on April 18
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को 18 अप्रैल को उसके सामने पेश होने और भाजपा नेता हेमा मालिनी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के संबंध में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

 

इससे पहले चुनाव आयोग ने सुरजेवाला को नोटिस जारी किया। आयोग ने उन्हें 11 अप्रैल को शाम पांच बजे तक जवाब देने को कहा है। ईसी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की, ताकि सियासी नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के प्रति सम्मानजनक सार्वजनिक चर्चा सुनिश्चित की जा सके। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के विवादित बोल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हालांकि सुरजेवाला ने भाजपा के आईटी सेल पर उनकी वीडियो एडिट करने का आरोप लगाया था। सुरजेवाला ने कहा था कि उन्होंने किसी भी प्रकार से हेमा मालिनी पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है।

उन्होंने भाजपा आईटी सेल पर वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने इस मामले में ट्वीट में कहा है कि पूरा वीडियो सुनिए, मैंने कहा ‘हम तो हेमा मालिनी का भी बहुत सम्मान करते हैं। क्योंकि वो धर्मेंद्र से ब्याह रखी हैं, बहु हैं हमारी।’ उन्होंने भाजपा पर उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि इसे वीडियो एडिट कर चलाया गया है। सुरजेवाला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि उसने कई बार महिला नेताओं का अपमान करते हुए अभद्र टिप्पणी की है। बात चाहे कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की हो या महिला एमपी की। एक महिला सीएम पर भी भाजपाइयों ने अशोभनीय टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed