{"_id":"6ab9870804de6b13c20e5c04","slug":"painter-arrested-for-allegedly-molesting-an-11-year-old-girl-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1134852-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, पेंटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, पेंटर गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-45 में 11 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी इंद्र कुमार (45) को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बच्ची के परिजनों ने सेक्टर-34 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी पास में रहने वाला एक रंगसाज़ है। आरोप है कि वह बच्ची को कभी 20 तो कभी 50 रुपये और चॉकलेट का लालच देता था। इस लालच के बहाने वह बच्ची के साथ गलत हरकत करता था। परिजनों को घटना का पता तब चला जब बच्ची ने रोते हुए बताया। बच्ची ने कहा कि अंकल गंदे हैं, वे गंदा काम करते हैं। बच्ची की मां ने उससे प्यार से पूछताछ की। तब बच्ची ने आरोपी द्वारा लालच देकर गलत हरकत करने की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत के बाद बुड़ैल चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके आधार पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी इंद्र कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।