फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Message of Vedic culture conveyed at the Arya Samaj annual festival.

Chandigarh News: आर्य समाज के वार्षिक उत्सव में वैदिक संस्कृति का दिया संदेश

Mon, 28 Sep 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Message of Vedic culture conveyed at the Arya Samaj annual festival.
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित श्री कुलवंत राय सर्वहितकारी विद्या मंदिर में आयोजित आर्य समाज 35/43 का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव रविवार को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर आर्य समाज की प्रधान उषा गुप्ता ने अतिथियों, आर्यजनों, पदाधिकारियों और आयोजन टीम का आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा से पहुंचे वैदिक विद्वान दर्शनाचार्य आचार्य सानंद, भजनोपदेशिका सुदेश आर्य, डॉ. विनोद कुमार शर्मा और डॉ. सीमा कंवर सहित दिल्ली व ट्राइसिटी के विभिन्न आर्य समाजों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

यज्ञ अर्जुन देव ने संपन्न कराया और यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सानंद रहे। उन्होंने यज्ञ की महत्ता बताते हुए कहा कि हवन में औषधीय व सुगंधित पदार्थों की आहुति से वातावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने स्वाध्याय को जीवन में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की ओर बढ़ने का माध्यम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य सानंद ने महर्षि दयानंद सरस्वती के व्यक्तित्व और समाज सुधार में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला। सुदेश आर्य ने भक्ति, सामाजिक उत्थान और देशभक्ति से जुड़े भजन प्रस्तुत किए। डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने वैदिक संस्कृति पर रचनाएं और डॉ. सीमा कंवर ने वैदिक व्याख्यान दिया। सुदेश गुप्ता ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, प्रकाश चंद्र शर्मा, योगराज चौधरी, प्रो. सुरेंद्र कुमार, राजेश शर्मा और मेजर सूबेदार विजय आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed