फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Staff Selection Commission has changed recruitment rules

एचएसएससी ने बदले भर्ती नियम: जाति प्रमाण पत्र जमा न कराने पर सामान्य श्रेणी में मान्य होंगे एससी व बीसी अभ्यर्थी 

Sat, 23 Apr 2022 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 10:11 AM IST
सार

अभ्यर्थियों के सामने आ रही समस्याओं को देखते हुए आयोग ने यह सुधारात्मक फैसले लिए हैं। भविष्य में सभी भर्तियों में यह लागू होंगे। साथ ही आयोग ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी करने का फैसला लिया है, जिस पर आने वाली शिकायतों का जवाब 24 घंटे में दिया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana Staff Selection Commission has changed recruitment rules
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने भर्ती नियमों में बदलाव किया है। अनुसूचित जाति (एससी) और पिछड़ा वर्ग (बीसी) के अभ्यर्थी जाति प्रमाणपत्र जमा न कराने पर सामान्य श्रेणी में मान्य होंगे। अतिरिक्त अंकों के लिए दावा करने वाले अभ्यर्थी अगर दस्तावेज जांच के समय पिता की मौत का प्रमाणपत्र जमा नहीं करा पाएंगे तो उनका आवेदन भी सामान्य श्रेणी में माना जाएगा। 

विज्ञापन


इसी प्रकार विधवा महिला को भी छूट दी गई है, वे पति की मृत्यु का प्रमाणपत्र बाद में जमा करा सकती हैं। अभ्यर्थियों के सामने आ रही समस्याओं को देखते हुए आयोग ने यह सुधारात्मक फैसले लिए हैं। भविष्य में सभी भर्तियों में यह लागू होंगे। इतना ही नहीं, आयोग ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी करने का फैसला लिया है, इस पर आने वाली शिकायतों का जवाब 24 घंटे में दिया जाएगा। मामले को संबंधित ब्रांच में भेजकर समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। 

विज्ञापन

फार्म भरने के बाद गलतियां ठीक करने को मिलेगा एक सप्ताह

फार्म भरने की अंतिम तिथि के बाद भी अभ्यर्थी फार्म की गलतियों को एक सप्ताह बाद तक सुधार सकेंगे। किसी ने फार्म में गलती कर दी है या कोई प्रमाणपत्र अपलोड करना रह गया है तो उसके पास एक सप्ताह का समय होगा। आयोग की वेबसाइट पर जाकर गलती को ठीक कर सकेंगे। इससे पहले, अंतिम तिथि के बाद कोई मौका नहीं मिलता था और गलती होने पर फार्म रद्द कर दिया जाता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभ्यर्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए ये फैसले लिए हैं। हमारा प्रयास है कि आयोग की कार्यप्रणाली आसान और अभ्यर्थियों के लिए सहयोगात्मक हो। पहले मामूली गलती या किसी प्रमाणपत्र के नहीं दिखाने पर आवेदन रद्द कर दिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जल्द ही एक व्हाट्स एप नंबर भी जारी किया जाएगा। इस पर अभ्यर्थी अपनी समस्या भेज सकेंगे। खुद चेयरमैन और सचिव इसकी निगरानी करेंगे।  - भोपाल सिंह खदरी, चेयरैमन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed