फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Sports minister Sandeep Singh reached in Hisar

अभी तक कोच सुबह-शाम चाय पीकर कर रहे थे टाइम पास, अब नहीं चलेगा: खेल मंत्री संदीप सिंह

Sun, 29 Dec 2019 03:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Dec 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Haryana Sports minister Sandeep Singh reached in Hisar
खेलमंत्री संदीप सिंह।

खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अभी तक कोच सुबह-शाम चाय पीकर टाइम पास कर रहे थे। उनकी खेल के प्रति कोई रुचि नहीं थी लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। इसको लेकर मैं सख्त हूं। खेल मंत्री संदीप सिंह से खेल नर्सरियों में लगातार पाई जा रहीं खामियों को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी तक 150 फर्जी खेल नर्सरियों की लिस्ट पहुंची हैं। 

विज्ञापन


हम खोलने को तो 300 खेल नर्सरी खोल सकते हैं लेकिन फर्जीवाड़ा एक में भी नहीं चलेगा। जो उनके पास 150 खेल नर्सरियों की लिस्ट पहुंची हैं, उनमें काफी में फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिन भी नर्सरियों में फर्जीवाड़ा मिलेगा, उन पर तुरंत कार्रवाई होगी और उन्हें बंद कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि खेलों में जल्द ही नई योजनाएं लाई जाएंगी। 
विज्ञापन


...शायद छह महीने का होता है समय, मुझे कन्फर्म नहीं
अभी तक महाबीर स्टेडियम के हॉल में रखी हुईं ईवीएम के बारे में सवाल पूछने पर खेल मंत्री ने कहा कि शायद छह महीने का समय होता है, फिर भी मुझे कन्फर्म नहीं है। कन्फर्म कर लेना। उन्होंने कहा कि हॉल बुक होने के कारण खिलाड़ियों को आ रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पता करूंगा, कौन-कौन से चल रहे हैं खेल 
खेल विभाग की ओर से सरकारी फुटबाल स्टेडियम नहीं होने के सवाल पर खेल मंत्री ने जवाब दिया कि पता करूंगा कि हिसार में कौन-कौन से गेम चल रहे हैं। खिलाड़ियों को जो भी समस्याएं आ रही हैं, उनका समाधान किया जाएगा। वहीं खेल मंत्री से हिसार में एक ही एस्ट्रोटर्फ होने के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हॉकी एस्ट्रोटर्फ बनाने से पहले खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोलने की जरूरत है। इस पर काम किया जाएगा। 

उधर, कोच की बदली होने पर खेल मंत्री से मिले खिलाड़ी

उधर, कोच विष्णु दास की फतेहाबाद में बदली होने पर कुश्ती खिलाड़ी खेल मंत्री संदीप सिंह से मिले। इस दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि कोच नहीं होने के कारण वह ठीक ढंग से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें काफी परेशानी होती है। ऐसे में खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ कोच विष्णु दास भी थे।  

अपने बच्चों को बड़े सपने दिखाएं: योगेश्वर दत्त
कार्यक्रम में पहुंचे ओलंपिक कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने अभिभावकों को कहा कि वह अपने बच्चों को बड़े सपने दिखाएं, ताकि वह बड़े होकर उन्हें पूरा कर सके। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी चाहे कोई भी गेम खेले, लेकिन उसे लगन से ही खेलें, तभी वह कामयाब हो पाएंगे। 

रेस्ट हाउस में खेल मंत्री से मिलीं डीएसओ
वहीं खेल मंत्री संदीप सिंह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां पर डीएसओ सतविंद्र गिल ने खेल मंत्री को बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जसराम भी साथ थे। खेल मंत्री ने स्टेडियम में चल रहे काम को लेकर डीएसओ से चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed