फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana soldiar died at manipur

हरियाणा का लाल मणिपुर में शहीद, तिरंगे में लौटेगा घर

Sat, 17 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
haryana soldiar died at manipur

असम राइफल में तैनात पूंडरी के गांव टयोंठा का जवान शुक्रवार को भारत मां की सेवा करते हुए कुर्बान हो गया। गांव टयोंठा अनंतराम का बेटा पवन कुमार मणिपुर में तैनात था। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। हालांकि उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, मौत की खबर मिलते ही पूरे टयोंठा गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


पवन का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर तक गांव पहुंचेंगे। राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पेशे से किसान स्व. अनंतराम के तीन बेटे और तीन लड़कियां हैं। तीनों बेटे सेना में हैं।
विज्ञापन


संयोग की बात है कि तीनों ही भाई असम राइफल में भर्ती हुए। पवन का बड़ा भाई रामबीर रिटायर हो चुका है। जबकि उससे छोटे पवन व सबसे छोटे सुशील मणिपुर में तैनात थे। शुक्रवार सुबह तीनों भाइयों में सबसे छोटे सुशील कुमार ने ही घर पर फोन करके पवन के शहीद होने का समाचार दिया। सुशील के फोन के बाद घर और गांव में मातम छा गया। हालांकि अभी तक पवन की मौत के असली कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवाले पवन के इंतजार में थे, आई मौत की खबर
मार्च 1998 में सेना में भर्ती हुआ पवन खुशमिजाज और घर का लाड़ला थे। मार्च 2003 में उसकी शादी हुई, लेकिन अब तक उसकी कोई संतान नहीं थी। पवन के बड़े भाई रामबीर ने बताया कि वीरवार शाम को पवन ने फोन पर घरवालों से बात की थी और कहा कि उसकी छुट्टी मंजूर हो गई है। लेकिन वहां पहाड़ गिरने के कारण रास्ता बंद है, इसलिए तीन-चार दिन बाद ही वह घर आ पाएगा। घरवाले पवन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उसकी मौत की खबर आने के बाद किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि पवन अब कभी नहीं आएगा।


बूढ़ी आंखें लाल की बाट में दरवाजे पर लगाए है टकटकी
पवन की मां भंती देवी और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बूढ़ी आंखें अब भी अपने लाल की बाट में दरवाजे पर टकटकी लगाए हैं। बेटे के गम रोते-रोते कहती हैं, पवन जरूर आवैगा। भगवान को यदि उठाना ही था, तो उसे उठा लेता। बेटे ने तो अभी कुछ भी नहीं देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed