फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Sikh Gurudwara Commette Issue

क्या हरियाणा में बनेगी अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी?

Tue, 24 Jun 2014 01:43 PM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jun 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
Haryana Sikh Gurudwara Commette Issue

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पहली बार हरियाणा की अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गठित करने के पक्ष में खुलकर आने से हरियाणा के सिख उत्साहित हैं।

विज्ञापन


अब उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने भी अलग कमेटी का समर्थन कर दिया है। उन्हें आगामी छह जुलाई को होने वाले सिख सम्मेलन में भी आमंत्रित किया गया है।

अब तक हरियाणा सरकार चट्ठा कमेटी की रिपोर्ट पर कानूनी राय का इंतजार कर रही थी, वह भी जल्द मिल सकती है। एडवोकेट जनरल हवा सिंह हुड्डा की अध्यक्षता वाली कमेटी जल्द ही कानूनी राय दे सकती है।

विज्ञापन

कैप्टन के समर्थन से उत्साहित हैं सिख

Haryana Sikh Gurudwara Commette Issue

हरियाणा सिख गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) के अध्यक्ष रहे जगदीश झींडा ने सोमवार को अमर उजाला के साथ बात करते हुए कहा, ‘कैप्टन अमरिंदर सिंह बहुत सुलझे हुए नेता हैं। उन्होंने पहली बार खुलकर हमारी अलग कमेटी का समर्थन किया है।

उनके समर्थन से हरियाणा के सिख उत्साहित हैं और इसके लिए उनके आभारी हैं। उनके बयान से यह भी साफ हो गया है कि हरियाणा की अलग कमेटी गठित करने में कोई अड़चन नहीं है।

अड़चन सिर्फ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल डाल रहे हैं। अब कैप्टन अमरिंदर सिंह की तर्ज पर सरदार प्रकाश सिंह बादल को भी हरियाणा के सिखों की इस पुरानी मांग का समर्थन करना चाहिए।

गलत है पंजाब सीएम का बयान

Haryana Sikh Gurudwara Commette Issue

झींडा ने पंजाब के सीएम के उस बयान को गलत बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस हरियाणा के सिखों को बांट रही है। उन्होंने कहा कि वास्तव में सिखों को बांटने का काम तो खुद सरदार प्रकाश सिंह बादल ने किया था।

पंजाबी सूबे के नाम पर उन्होंने हरियाणा को अलग किया तो अब हरियाणा के सिखों की इस मांग को भी उन्हें पूरा करना चाहिए। हरियाणा के जो सिख अलग कमेटी का विरोध कर रहे हैं, वे पंजाब के मुख्यमंत्री के इशारे पर कर रहे हैं।

हरियाणा के सिख अपने गुरुद्वारों का प्रबंध करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री हरियाणा के लिए सब कमेटी भी नहीं देना चाहते जबकि हरियाणा कांग्रेस पूरी कमेटी देना चाहती है।

विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला ने भी किया समर्थन

Haryana Sikh Gurudwara Commette Issue

झींडा ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने भी उनकी मांग का समर्थन किया है।  कैथल में छह जुलाई को हो रहे सिख सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए गत रविवार को उनसे मिले थे।

झींडा ने कहा कि सुरजेवाला ने अलग कमेटी का समर्थन करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मांग पूरी करने का आग्रह करेंगे। झींडा ने कहा कि सिख सम्मेलन में वे मुुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सामने अलग कमेटी की मांग रखेंगे।

वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और रणदीप सुरजेवाला विशेष मेहमान रहेंगे। उधर, हरियाणा के एडवोकेट जनरल हवा सिंह हुड्डा ने अमर उजाला को बताया कि उनकी अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी कानूनी राय देने के लिए जल्द बैठक आयोजित करेगी।

बादल साहब, एसजीपीसी से कब्जा छोड़ो

Haryana Sikh Gurudwara Commette Issue

हरियाणा विधानसभा में तत्कालीन कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह के हरियाणा में अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गठित करने के गैर सरकारी प्रस्ताव का समर्थन करते हुए तत्कालीन वित्त मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने 15 मार्च, 2007 को हरियाणा विधानसभा में कहा था, मैं तो बादल साहब (पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल) को यह कहता हूं कि जब आप पानी की एक भी बूंद हरियाणा को नहीं जाने देने की बात करते हैं, तो धर्म की ठेकेदारी क्यों करते हो, सिर्फ राजनीति करो और एसजीपीसी से कब्जा छोड़ो।

एसपीजीसी को धर्म के आधार पर चलने दो। यदि आप ऐसा करते हो तो आपको एसजीपीसी का सिख बताएगा कि क्या हरियाणा के अंदर सिख भाई नहीं बसते, जिन पर आप इस तरह से जुर्म करते हो। हमारी सरकार सिख भाइयों की धार्मिक जरूरतों को उनकी सामाजिक नीतियों का सम्मान करती है।

यह जो प्रस्ताव निर्मल सिंह लेकर आए हैं, वह हमारे चुनावी घोषणा पत्र के वादों में से एक था कि सिखों का जो हक है, अगर हमारी सरकार सत्ता में आई तो हम उनको उनका हक दिलवाएंगे। इसलिए मैं निर्मल सिंह के प्रस्ताव का समर्थन करता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed