फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana sent 2 IAS names For the post of Home Secretary Chandigarh

चंडीगढ़ गृह सचिव के लिए हरियाणा ने 3 आईएएस के भेजे नाम, देखिए कौन-कौन?

Fri, 17 Nov 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Nov 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Haryana sent 2 IAS names For the post of Home Secretary Chandigarh
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics
चंडीगढ़ के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल का कार्यकाल जनवरी 2018 में पूरा हो रहा है। हरियाणा सरकार ने यूटी के गृह सचिव के लिए हरियाणा कैडर के तीन आईएएस अफसरों के नाम भेजे हैं। चंडीगढ़ के गृह सचिव के लिए जिन तीन अफसरों के नाम का पैनल भेजा गया है, उनमें सीनियर आईएएस अरुण कुमार गुप्ता, बिजेंद्र कुमार और अमनीत पी कुमार के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के गृह सचिव और डीसी पदों पर हमेशा हरियाणा कैडर का आईएएस अधिकारी काबिज रहा है। चंडीगढ़ में जितने भी अधिकारी तैनात होते हैं, उनमें हरियाणा के 40 फीसदी और पंजाब के 60 फीसदी अफसरों का अनुपात तय है। गृह सचिव और डीसी के पद ऐसे हैं, जिस राज्य का आईएएस इन पर तैनात रहता है, उसका राजधानी चंडीगढ़ में अच्छा खासा दखल माना जाता है। मौजूदा गृह सचिव अनुराग अग्रवाल भी हरियाणा कैडर के आईएएस हैं। उनका कार्यकाल अगले साल के शुरू में पूरा हो रहा है। लिहाजा, अग्रवाल को वापस हरियाणा लाने की तैयारी है और राज्य सरकार नए गृह सचिव के लिए अपने चहेते आईएएस अफसरों का नाम नए पैनल में भेज चुकी है।
विज्ञापन


यह पहला मौका है, जब चंडीगढ़ में हरियाणा की भाजपा सरकार की पसंद का गृह सचिव होगा। पिछले गृह सचिव की नियुक्ति हुड्डा सरकार में हुई थी, जबकि डीसी अजीत बालाजी जोशी भाजपा की पसंद के हैं। चंडीगढ़ के मौजूदा डीसी अजीत बालाजी जोशी भी हरियाणा कैडर के आईएएस हैं। उनका चयन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रधान सचिव पद पर हो गया है। लिहाजा, इस पद पर भी हरियाणा को नया पैनल भेजना पड़ेगा। चंडीगढ़ के डीसी का पद काफी अहम होता है। इस पद के लिए भी राज्य की अफसरशाही में लाबिंग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana sent 2 IAS names For the post of Home Secretary Chandigarh
चंडीगढ़ ओपन हैंड - फोटो : file photo
मनदीप सिंह बराड़ हो सकते हैं चंडीगढ़ के नए डीसी
सूत्रों की मानें तो डीसी अजित बालाजी जोशी दिसंबर के पहले हफ्ते तक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बतौर प्रधान सचिव ज्वाइन कर लेंगे। चंडीगढ़ के डीसी की पोस्ट को लेकर हरियाणा के आईएएस अफसरों में लाबिंग तेज हो गई है। हरियाणा में भाजपा सरकार के चहेते आईएएस अफसरों को चंडीगढ़ में डीसी लगाने को लेकर अभी से हलचल तेज हो गई है। हरियाणा कैडर के आईएएस मनदीप सिंह बराड़ चंडीगढ़ के नए डीसी हो सकते हैं।

गृह सचिव के लिए हरियाणा ने पहले भी भेजा था पैनल
इससे पहले भी हरियाणा सरकार ने यूटी गृह सचिव के लिए पैनल भेजा था। उसमें हरियाणा कैडर के 1995 बैच के सीनियर आईएएस डी. सुरेश, 2001 बैच के आईएएस प्रवीण कुमार और 2001 बैच की आईएएस अमनीत पी कुमार का नाम शामिल था। पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आईएएस डी सुरेश के नाम पर मुहर लगाकर केंद्र को यह नाम भेजा था, लेकिन डी सुरेश ने चंडीगढ़ में बतौर गृह सचिव पद पर ज्वाइनिंग से इनकार कर दिया था। सरकार ने इस पैनल को भेजने से पहले संबंधित तीनों अधिकारियों की राय नहीं ली थी, जिसमें डी सुरेश के पीछे हटने की वजह से इस पैनल को खारिज करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed