फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana secured second position in Khelo India

खेलो इंडिया में हरियाणा की धाक: खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज

Wed, 14 May 2025 09:51 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 09:51 PM IST
सार

खेलो इंडिया में हरियाणा 33 स्वर्ण, 25 रजत और 44 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर महाराष्ट्र काबिज है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Haryana secured second position in Khelo India
खेलो इंडिया में कुश्ती प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चल रहे खेलो इंडिया में बुधवार को हरियाणा के पहलवानों ने कुश्ती में तीन स्वर्ण, दो रजत, तीन कांस्य, वेटलिफ्टिंग में एक कांस्य और फेंसिंग में एक कांस्य पदक पदक जीते हैं। हरियाणा 33 स्वर्ण, 25 रजत और 44 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में तीसरे से दूसरे स्थान पर आ गया है। पहले स्थान पर 55 स्वर्ण सहित 147 पदक के साथ महाराष्ट्र काबिज है। खेलों इंडिया में पहलवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर, हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश सांगवान, कोच संजय लाठर और कोच अश्वनी शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। अब वीरवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक के लिए प्रदेश के पहलवानों की टक्कर है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बुधवार को 69 किग्रा वर्ग में मनीषा रोहल, 71 किग्रा ग्रीको रोमन में विनीत, 53 किग्रा फ्री स्टाइल में साहिल ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इसी तरह 46 किग्रा में अन्नू, 51 किग्रा ग्रीको रोमन में राहुल ने रजत पदक जीता है। जबकि, 65 किग्रा फ्री स्टाइल में सुमित, 65 किग्रा में रोहित और 80 किग्रा में सिद्धांत गुलिया ने कांस्य पदक जीते हैं। वहीं, 96 किग्रा वेटलिफ्टिंग में आदित्य और फेंसिंग में उज्जवल ने कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन


मुक्केबाजी में कुल 26 पदक 

खेलों इंडिया में 11 से 14 मई तक मुक्केबाजी प्रतियोगिता थी। इस दौरान हरियाणा के मुक्केबाजों ने 8 स्वर्ण, 4 रजत और 14 कांस्य सहित 26 पदक जीतें हैं। इसी तरह फेंसिंग में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक सहित 8 पदक जीतें हैं।
कुश्ती में अब तक पदक विजेता -

स्वर्ण पदक

1. हर्ष (51 किग्रा फ्रीस्टाइल)

2. अर्जुन रुहिल (92 किग्रा फ्री स्टाइल)

3. रोविंद (65 किग्रा ग्रीको-रोमन)

4. नैना (49 किग्रा महिला कुश्ती)

5. मनीषा (69 किग्रा महिला कुश्ती)

6. विनित (71 किग्रा ग्रीको-रोमन)

7. साहिल (55 किग्रा फ्री स्टाइल)

रजत पदक

1. सचिन (80 किग्रा फ्री स्टाइल)

2. टीना पूनिया (61 किग्रा महिला कुश्ती)

3. अनुज (65 किग्रा ग्रीको-रोमन)

4. अन्नू (46 किग्रा महिला कुश्ती)

5. राहुल (51 किग्रा ग्रीको-रोमन)

कांस्य पदक

1. रोहित (65 किग्रा फ्री स्टाइल)

2. सुमित (65 किग्रा फ्री स्टाइल)

3. सिद्धांत गुलिया (80 किग्रा फ्री स्टाइल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed