फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana School Education Department is going to fill vacant 1099 posts with teachers of general schools 

Haryana: मॉडल संस्कृति और आरोही स्कूलों को मिलेंगे 1099 टीजीटी-पीजीटी, शिक्षा विभाग हर माह ले रहा सेंटा टेस्ट

Thu, 30 Jun 2022 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Jun 2022 02:51 PM IST
सार

सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक जे. गणेशन ने पद भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए 28 जून 2022 को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा है कि प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए।

विज्ञापन
Haryana School Education Department is going to fill vacant 1099 posts with teachers of general schools 
टीजीटी पीजीटी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरियाणा के 125 मॉडल संस्कृति और 36 आरोही मॉडल स्कूलों में अब टीजीटी, पीजीटी शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग खाली चल रहे 1099 पदों को सामान्य स्कूलों के शिक्षकों से भरने जा रहा है। अंग्रेजी माध्यम के संस्कृति और आरोही स्कूलों में नियुक्ति पाने के लिए 631 पीजीटी सेंटर फॉर टीचर एक्रीडिटेशन (सेंटा) टेस्ट पास कर चुके हैं।

विज्ञापन


टीजीटी के पद भरने के लिए जल्दी सेंटा टेस्ट हर माह शुरू किया जाएगा। शिक्षकों से 15 जून तक आवेदन लिए जा चुके हैं। कुल खाली पदों में से 756 पद मॉडल संस्कृति और 343 पद आरोही स्कूलों में खाली हैं। टेस्ट पास करने वाले टीजीटी-पीजीटी की इन स्कूलों में नियुक्ति स्थायी तौर पर होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने पद तेजी से भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीजीटी शिक्षकों का सेंटा टेस्ट हर महीने की आठ तारीख को पिछले छह माह से लिया जा रहा है।
विज्ञापन


सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक जे. गणेशन ने पद भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए 28 जून 2022 को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा है कि प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए। मॉडल संस्कृति और आरोही स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चों ने दाखिला लिए हैं। ग्रीष्मावकाश खत्म होने जा रहे हैं। इसलिए जल्दी पीजीटी-टीजीटी के पद भरने का काम करें। आरोही मॉडल स्कूल स्टाफ एसोसिएशन लंबे समय से मॉडल संस्कृति स्कूलों की तर्ज पर आरोही मॉडल स्कूलों के खाली पदों को भरने की मांग कर रही थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री कंवर पाल को अनेक बार मांग पत्र भी सौंपे गए। अब सरकार ने एसोसिएशन की मांग पर विचार कर पदों को भरने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

310 संविदा कर्मियों के लिए खोलें तबादला पोर्टल

आरोही मॉडल स्कूल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने खाली पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है। उन्होंने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह से 310 संविदा कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति पोर्टल खोलने की मांग की है। साथ ही इन्हें सर्विस बायलॉज 2011 के अनुसार नियमित करने और आरोही स्कूलों का सरकारी स्कूलों में विलय करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed