फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana school board 10th class result

हरियाणा बोर्ड: 10वीं के रिजल्ट में गड़बड़ी, वेबसाइट से हटाना पड़ा परिणाम, दो सस्पेंड

Mon, 22 May 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Mon, 22 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
haryana school board 10th class result
दसवीं के रिजल्ट में गड़बड़ी
दसवीं का रिजल्ट घोषित करने के 55 मिनट बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को फजीहत झेलनी पड़ी। रिजल्ट में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बोर्ड को वेबसाइट से न केवल रिजल्ट हटाना पड़ा, बल्कि संशोधित भी करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद दोबारा रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड किया गया। इससे टॉपर लिस्ट बदल गई। पहली लिस्ट में टॉपर घोषित सभी बच्चे नई सूची में बाहर हो गए। बोर्ड ने सीनियर सिस्टम एग्जीक्यूटिव व अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया और रिजल्ट तैयार करने वाली नोएडा की कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन


सोमवार शाम चार बजे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया। फौरन बाद बड़ी संख्या में अभिभावकों, बच्चों व स्कूल संचालकों के फोन शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के पास घनघनाने लगे। ज्यादातर की शिकायत रही कि स्कोर किए अंक और टोटल में फर्क है। शिकायतों के बाद बोर्ड में हड़कंप मच गया। आखिरकार 4:55 मिनट पर वेबसाइट से रिजल्ट हटा दिया। इसके बाद प्रदेशभर के बच्चों-अभिभावकों व स्कूलों में रिजल्ट को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। हर जगह से बोर्ड में फोन घनघनाने लगे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात पौने आठ बजे संशोधित टॉपर लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड की गई। 
विज्ञापन


इस तकनीकी खामी की वजह से पूरी टॉपर लिस्ट बदल गई। पहले जारी की गई टॉप थ्री लिस्ट में जो चार बच्चे थे, संशोधित लिस्ट में बाहर हो गए। पहले जो टॉपर थीं, वे पांचवें नंबर पर पहुंच गईं। उत्तीर्ण प्रतिशतता की जिलावार रैंकिंग लिस्ट को रोका गया है। इसे मंगलवार को जारी किया जा सकता है। ओवरऑल प्रतिशतता व दूसरे आंकड़ों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ बजे नई लिस्ट में टॉपर

haryana school board 10th class result
तीन घंटे में बदलनी पड़ी टॉपर लिस्ट - फोटो : File Photo
सौ में सौ अंक पाने वाले 1023 बच्चों का रिजल्ट प्रभावित
कंप्यूटर की तकनीकी त्रुटि के कारण 1023 परीक्षार्थी, जिन्होंने किसी भी विषय में 100 अंक प्राप्त किए थे, कंप्यूटर ने ऐसे विषय के अंक कुल जोड़ में न उठाते हुए छठे ऐसे विषय के अंक जोड़ लिए, जिनमें परीक्षार्थी द्वारा कम अंक प्राप्त किए गए थे। यानी, साफ्टवेयर ने लेने थे ज्यादा अंक, लेकिन उठा लिये कम विषय के अंक। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया कि वास्तव में नियमानुसार परीक्षार्थी द्वारा जिन-जिन विषयों में अधिक अंक प्राप्त किए जाते हैं उन्हें बेस्ट फाइव (श्रेष्ठ पांच विषय) के नियमानुसार अंक जोड़कर परिणाम निकाला जाता है, किंतु तकनीकी त्रुटि के कारण कंप्यूटर बेस्ट पांच विषय नहीं उठाए गए, नतीजतन सूची में संशोधन करना पड़ा।

रात आठ बजे नई लिस्ट में टॉपर
1. युद्धवीर, वीएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रानियां (सिरसा) 
अंक : 499 

2. सुमित, सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दनौदा कलां (जींद)।
अंक : 496 

3. सोनम, ज्ञान सरोवर विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, जींद 
राकेश कुमार, स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पलवल 
अंक : 495-495

शाम चार बजे ये थे टॉपर

haryana school board 10th class result
तीन घंटे में बदलनी पड़ी टॉपर लिस्ट
शाम चार बजे ये थे टॉपर
1. मोनिका रानी (सीनियर मॉडल उच्च विद्यालय, भिरडाना, फतेहाबाद) 
अंक : 493 

2. रूपेश (आदर्श सी.सै. स्कूल, कैरू, भिवानी) 
अंक : 491 

3. साक्षी (अमर ज्योति सी.सै. स्कूल, भुथन कलां, फतेहाबाद)
अंजलि (मॉडल के.एम. सी.सै. स्कूल, डांगरा टोहाना, फतेहाबाद), 
रवि कुमार (बाल आदर्श उच्च विद्यालय, बांडाहेड़ी, हिसार) 
रजत (आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय, नरवाना, जींद) 
अंक : 490 

दो सस्पेंड, दो लाख जुर्माना

haryana school board 10th class result
तीन घंटे में बदलनी पड़ी टॉपर लिस्ट
दो सस्पेंड, दो लाख जुर्माना
रिजल्ट में तकनीकी खामी का खामियाजा दो अधिकारी व कंपनी को भुगतना पड़ा। बोर्ड ने एक अधीक्षक और कंप्यूटर सेल में तैनात सीनियर सिस्टम एग्जीक्यूटिव को सस्पेंड कर दिया। यही नहीं, रिजल्ट तैयार करने वाली कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका गया है।

बोर्ड चेयरमैन ने दो अधिकारियों के सस्पेंशन व कंपनी पर दो लाख जुर्माना लगाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि साफ्टवेयर की गलती से ऐसा हुआ। पहले जारी परिणाम के अन्य सभी आंकड़े सही हैं। जिला वार उत्तीर्ण प्रतिशतता की रैंकिंग की लिस्ट मंगलवार को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed