फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's voter lists will be completely rectified by errors

त्रुटियों से पूरी तरह दुरुस्त होंगी हरियाणा की मतदाता सूचियां

Sun, 24 Nov 2019 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana's voter lists will be completely rectified by errors
voter list
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संबंधित विस्तृत जानकारी हासिल कर उन्हें वेरिफाई करेंगे। ताकि मतदाता सूचियों को पूरी तरह त्रुटि रहित तैयार किया जा सके। 
विज्ञापन


यह निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की बैठक के बाद जारी किए। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने  हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए कि वोट बनवाने और चुनावों के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए इनोवेटिव स्वीप रणनीतियां बनाएं, ताकि लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


बैठक में सुनील अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएलओ की कार्यप्रणाली की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए और उसका मूल्यांकन किया जाए ताकि वोट बनवाने की प्रक्र्तिया से संबंधित उत्पन्न होने वाली समस्याओं को समझ कर उनका समाधान निकाला जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान स्वीप गतिविधियों को बड़े जोर शोर से चलाया गया जिससे लगभग तीन लाख से अधिक नए वोटर मतदाता सूची में पंजीकृत हुए हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान आरंभ कर दिया गया है बैठक में हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. इंद्रजीत व अपूर्व भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed