फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's newly appointed DGP Shatrujit Kapoor held a press conference

Haryana: नवनियुक्त DGP बोले- 50 हजार से अधिक पुलिस फोर्स को ट्रेनिंग देकर की जाएगी प्रदेश की सेवा

Wed, 16 Aug 2023 05:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Aug 2023 05:13 PM IST
सार

1990 बैच के आईपीएस शत्रुजीत कपूर हरियाणा के नए डीजीपी बन गए हैं। वे पीके अग्रवाल की जगह लेंगे जो 15 अगस्त को रिटायर हो गए हैं। उन्होंने अपना कार्यभार संभालने के बाद प्रेसवार्ता की है। कपूर भ्रष्टाचार के खिलाफ वो हरियाणा में बड़ा चेहरा हैं। 

विज्ञापन
Haryana's newly appointed DGP Shatrujit Kapoor held a press conference
आईपीएस शत्रुजीत कपूर - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में आने वाले समय में महिला, बच्चों, बुजुर्गां, अनुसूचित जाति व अल्पसंख्यक वर्गां के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाना हरियाणा पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। साथ ही प्रदेश की 50 हजार से अधिक की फोर्स को विशेष ट्रेनिंग देकर समाज व प्रदेश की सेवा की जाएगी। हरियाणा पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में नए डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया, ऑनलाइन ठगी, नशे को मौजूदा दौर में चुनौती के तौर पर माना। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में काम करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ रणनीति बना कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता रहेगी कि लोगों की किसी भी तरह की दिक्कतें हों तो उसे प्रभावी तरीके से निपटाया जाए। 
विज्ञापन


जरूरी नहीं कि यह पुलिस से ही संबंधित हो, दूसरे विभागों में भी पुलिस की जरूरत होगी तो वहां भी कार्रवाई की जाएगी, जो व्यक्ति किसी भी तरह की प्रताड़ना करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकता यह रहेगी कि बेटियां घर से निकलें तो सुरक्षित महसूस करें और जब घर पहुंचने में थोड़ा लेट हो जाएं तो परिजनों को चिंता न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईमानदार पुलिस कर्मी सम्मानित होंगे

पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार के संबंध में डीजीपी ने कहा कि पुलिस व्यवस्था में जो लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित करते हुए सराहना की जाएगी। जो लोग रास्ते से भटक गए हैं या फिर उनके काम में सुधार की आवश्यकता है, उन्हें रास्ते पर लाया जाएगा। न्यायालयों के साथ अच्छा समन्वय, जांच व सजा दिलाने की दर में सुधार लाना प्राथमिकताएं रहेंगी। इसके अलावा वर्दी पहनने या डंडा उठाने से योग्यता नहीं आ जाती।

नूंह हिंसा मामले को गंभीरता से निपटेंगे

नूंह हिंसा व 28 अगस्त को निकाली जाने वाली यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस के साथ मिलकर समन्वय करते हुए बेहतर काम किया जाएगा। मेवात में उन्होंने लंबी नौकरी की है। नूंह मामले को प्रभावी तरीके से डील किया जाएगा। इसकी गंभीरता से जांच चल रही है।

सोशल मीडिया में हेट कंटेंट पर होगी कार्रवाई

डीजीपी ने कहा, सोशल मीडिया एक ऐसा क्षेत्र है, जो बहुत ही बड़ी ताकत बन गया है। हर आदमी के हाथ में यह ताकत आ गई है। कुछ लोग सोशल मीडिया में विवेक का प्रयोग नहीं कर पाते, भावनाओं व व्यक्तिगत विचारों को चला देते हैं, जिसमें हेट कंटेट आ जाता है। परंपरागत पुलिस सिस्टम में उनके साथ अलग तरह का समन्वय बनाना होगा। साथ ही हेट कंटेट पर कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि पुलिस कर्मी कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। इस पर बहुत सारा काम किया जाएगा।

सभी तरह के अपराध पर एक साथ होगी कार्रवाई

गैंगस्टर्स के गठजोड़, फिरौती व संगठित अपराध पर डीजीपी ने कहा कि सभी मामलों में एक साथ काम किया जाएगा। गैंगस्टर्स को लेकर उनका रुख स्पष्ट है कि अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं है। अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या फिर प्रदेश छोड़ दें। इस पर सख्ती बरती जाएगी।

शिकायत निवारण दर बेहतर करना चुनौती

पुलिस के सामने चुनौतियां पर उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण बेहतर करने की गुंजाइश है। इसे ओर बेहतर करेंगे। पुलिस कर्मियों में क्षमता निर्माण पर विशेष फोकस रहेगा। नशे के संबंध में उन्होंने कहा कि यह बड़ी चुनौती है, इसे भी अच्छे से निपटा जाएगा। जिला अनुसार अपराध पर समीक्षा कर उसे खत्म किया जाएगा। नारकोटिक्स ब्यूरो को भी सक्रिय किया जाएगा।

गृहमंत्री के पास कम पहुंचें शिकायतें, इस पर होगा काम

गृहमंत्री अनिल विज के दरबार में पुलिस के खिलाफ अधिक शिकायतों पर उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि इन्हें कम किया जाए। साइबर अपराध की दिशा में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी व बैंकों के साथ समन्वय कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मचारी अपनी विश्वसनीयता बढ़ाएं। पुलिस में फेरबदल के सवाल पर उन्होंने कहा कि चेहरा या जगह बदलने से नहीं माहौल बदलने से अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed