Haryana: किरण पहल ने 400 मीटर में एशियन गेम्स का टिकट पक्का किया, पूजा ने 1500 मीटर में जीता कांस्य
फतेहाबाद की पूजा ने 1500 मीटर दौड़ में 4:21.48 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक अपने नाम किया। पूजा इससे पहले इसी प्रतियोगिता की 800 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 24 से 28 जून तक आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया है। सोनीपत की किरण पहल ने 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में 53.17 सेकेंड का समय निकालकर एशियन गेम्स क्वालिफिकेशन मानक हासिल कर भारतीय टीम में अपना स्थान लगभग सुनिश्चित कर लिया। इससे पहले हीट राउंड में भी उन्होंने 53.42 सेकेंड के समय के साथ क्वालिफाई किया था। किरण इससे पहले 2024 में पंचकूला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रिकॉर्ड बनाकर ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
फतेहाबाद की पूजा ने 1500 मीटर दौड़ में 4:21.48 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक अपने नाम किया। पूजा इससे पहले इसी प्रतियोगिता की 800 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। 1500 मीटर में उत्तर प्रदेश की पारुल चौधरी ने स्वर्ण और उत्तराखंड की अंकिता ने रजत पदक जीता।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतने की पूरी क्षमता रखते हैं। खिलाड़ियों को राजकुमार मिटान, दिलबाग सिंह, जसवंत सिवाच और टीम कोच अजय कुमार ने शुभकामनाएं दीं।