फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's Inspector Nirmala Wins Gold Medal In China

हरियाणा की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, चीन की सरजमी में फहराया तिरंगा, कई रिकॉर्ड हैं नाम

Wed, 21 Aug 2019 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Aug 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Haryana's Inspector Nirmala Wins Gold Medal In China
इंस्पेक्टर निर्मला - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा पुलिस की डीएसपी गीतिका जाखड़ के बाद म्हारी एक ओर बेटी पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर तैनात निर्मला ने भी चीन में चल रही वर्ल्ड पुलिस खेलों में अपनी विजयी पताका लहरा दी है। 

विज्ञापन


महिला कुश्ती प्रतियोगिता में 53 किलोग्राम कैटेगरी में निर्मला ने गोल्ड मेडल जीत कर देश, हरियाणा और पुलिस का नाम रोशन किया है। चीन के चैंगडू में विश्व पुलिस और फायर गेम्स-2019 का आयोजन चल रहा है। जिसमें हरियाणा पुलिस में तैनात दो बेटियों ने दो गोल्ड मेडल देश की झोली में डाल दिए हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- दिल्ली में हथिनीकुंड बैराज के नाम से क्यों है खौफ, यहां का पानी कैसे मचाता है तबाही, पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने इसके लिए निर्मला को बधाई देते हुए कहा कि निर्मला ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर हरियाणा पुलिस को गौरवान्वित किया है।

भीम अवार्डी निर्मला इससे पहले यूएसए में भी आयोजित विश्व पुलिस गेम्स-2017 में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। जबकि निर्मला ने 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। जबकि वर्ष 2013 और 2017 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी निर्मला ने स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किया था। 

इसके अलावा वर्ष 2001 और 2018 के बीच विभिन्न राष्ट्रीय स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर महिला कुश्ती में अपनी पहचान बनाई थी। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के जवान न केवल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं, बल्कि पदक तालिका में भी अपना स्थान बना रहे है। वर्तमान में निर्मला सीएसओ हरियाणा सशस्त्र पुलिस, करनाल जिले के मधुबन में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed