फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's first ethanol plant operational from panipat

यहां लगेगा हरियाणा का पहला एथनॉल प्लांट, सरकार से 50 एकड़ भूमि लीज पर मांगी गई

Fri, 31 Mar 2017 09:22 AM IST
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
 Haryana's first ethanol plant operational from panipat
सेंकेड जेनरेशन एथनॉल प्लांट - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पानीपत में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल)  की ओर से प्रदेश का पहला सेंकेड जेनरेशन एथनॉल प्लांट जल्द लगाया जाएगा। आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक बीवी रामगोपाल ने पानीपत में एचएसआईआईडीसी की 50 एकड़ भूमि लीज पर देने का मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव पर सकारात्मकता के साथ विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


इस प्लांट के तैयार होने पर वहां कृषि अपशिष्ट (कृषि कचरा के माध्यम से सेंकेड जेनरेशन एथनॉल) तैयार किया जाएगा। तकनीकी तौर पर एथनॉल को पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक मिलाया जा सकता है, हालांकि एथनॉल तैयार करना अपेक्षाकृत काफी महंगा होता है, लेकिन लीज पर भूमि मिलने से संतोषजनक प्रदर्शन संभव है।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क, विधायक रोहिता रेवड़ी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, पानीपत के उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे और आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक बीवी रामागोपाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed