फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana roadways strike continues

हरियाणा रोडवेज हड़तालः भजनलाल के बाद भाजपा सरकार में दूसरी बड़ी स्ट्राइक

Wed, 24 Oct 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Oct 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Haryana roadways strike continues
रोडवेज का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल हर सरकार में होती रही है। निजी परमिट और निजी ऑपरेटरों को किलोमीटर स्कीम के तहत बसें चलाने से रोकने के लिए कर्मचारी यूनियनें पहले भी सरकार से टकराती रही हैं। मगर, 1993 की भजन लाल सरकार के बाद यह दूसरा मौका है जब रोडवेज कर्मियों की हड़ताल इतनी लंबी चली है। उस समय भी रोडवेज कर्मचारियों ने 953 परमिट निजी ऑपरेटरों को देने का विरोध करते हुए चक्काजाम कर दिया था, जो 15 दिन चला। 

विज्ञापन


इसमें अन्य विभागों के कर्मचारी भी कूद पड़े थे। भजन लाल सरकार ने हरियाणा के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 35 हजार सरकारी और अनुबंध कर्मचारियों की सेवाएं बर्खास्त कर दी थीं। हालांकि, 16 दिन सरकार को झुकना पड़ा था और सबकी नौकरी बहाल हुई थी। इस बार रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के आठ दिन पूरा हो चुके हैं। दस दिन की हड़ताल का एलान है। 
विज्ञापन


किलोमीटर स्कीम ही तनातनी का कारण बनी हुई है। अब तक सरकार लगभग तीन सौ प्रोबेशनर कर्मचारियों को बर्खास्त कर चुकी है, तीन सौ से अधिक को नौकरी से बर्खास्तगी का नोटिस भेजा गया है। पांच सौ से अधिक चार्जशीट किए गए हैं। आधा दर्जन अधिकारी निलंबित व ट्रांसफर किए गए। पहले चरण में हुई अधिकारी स्तर की वार्ता फेल होने के बाद अब बुधवार को मंत्री स्तर की वार्ता होने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों का एजेंडा केवल किलोमीटर स्कीम रद्द कराना है। इसके बिना बात शायद ही बन पाए। सबकी निगाहें बुधवार को होने वाली वार्ता पर टिक गई हैं। बुधवार को चंडीगढ़ बस स्टैंड से 12 बजे से दो बजे तक हर राज्य की बसों का संचालन बंद रहेगा। नॉर्थ जोन गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने इसका एलान किया हुआ है। जिससे हरियाणा सरकार पर दबाव और बढ़ गया है। उधर, स्कूल शिक्षा विभाग ने हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को ब्योरा तत्काल शिक्षा निदेशालय को भेजने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed