फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Roadways Recruitment on 1409 Posts, Government Jobs

हरियाणा रोडवेज में 1409 पदों पर भर्ती के नाम पर युवाओं के साथ हो रहा ‘मजाक’, जानिए कैसे

Sat, 20 Oct 2018 03:25 PM IST
तरुण अग्रवाल, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
तरुण अग्रवाल, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Sat, 20 Oct 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways Recruitment on 1409 Posts, Government Jobs
भारतीय युवा - फोटो : amar ujala
परिवहन विभाग द्वारा कंडक्टर और ड्राइवर की 1409 भर्ती के लिए केवल तीन माह के अनुबंध तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो युवाओं के साथ मजाक सा लग रहा है। प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार ड्राइवर के लिए 504 और कंडक्टर पदों के लिए 905 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
विज्ञापन


वह भी केवल तीन माह के लिए, अगर तीन माह से पहले ही रेगुलर कर्मचारियों ने परिवहन विभाग में भर्ती कर ली तो अनुबंध पर रखे गए सभी कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाएगा। ऊपर से कंडक्टरों की भर्ती के लिए जो शर्तें रखी गई हैं वह उनके गले से उतर नहीं रही हैं। कंडक्टर भर्ती के लिए दस साल का अनुभव मांगा गया है। अब सवाल है कि दस साल आखिर कौन प्राइवेट में कंडक्टरी करता है।
विज्ञापन


कैंट बस स्टैंड पर शुक्रवार को आवेदन करने वाले युवाओं की लंबी-लंबी कतारें थीं, मगर जब युवाओं को भर्ती की शर्तें पता चलीं तो वे मायूस हो गए। सवाल यह उठता है कि युवा 21 से 28 वर्ष की उम्र में आवेदनकर्ता है वह इस फार्म को कैसे भर पाएगा, क्योंकि ऐसे किसी भी आवेदनकर्ता के पास 10 साल का अनुभव नहीं होगा जिसको लेकर आवेदनकर्ता असमंजस में हैं और वह फार्म की शर्तों के बारे में पूछने के लिए बार-बार दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले आवेदनकर्ता

Haryana Roadways Recruitment on 1409 Posts, Government Jobs
भारतीय युवा - फोटो : डेमो
अंबाला कैंट बस स्टैंड पर आवेदनकर्ता सोनू, राहुल, सुशील, अनुभव, रोहित, विपिन, गोपाल ने कहा कि सरकार की ओर से लगाई गई यह शर्त बिल्कुल ही गलत है, क्योंकि इस शर्त के मुताबिक 21 से 28 साल तक का युवा किसी भी हाल में अपना फार्म नहीं भर पाएगा और अगर भरता भी है तो वह अपने फार्म में 10 साल का अनुभव किस प्रकार से दिखा पाएगा।

25 अक्तूबर है आखिरी डेट
केवल तीन माह के लिए ही ड्राइवर के 504 और कंडक्टर पदों के कुल 905 पदों की भर्ती निकाली गई है। जिस फार्म को भरने के लिए 25 अक्तूबर आखिरी तारीख है। कैंट के बस स्टैंड पर फार्म भरने की प्रक्रिया जारी है। फार्म भरने के लिए आने वाले अधिकतर आवेदनकर्ता 28 साल से कम उम्र के ही हैं जिस कारण वह इसको लेकर काफी दुविधा में फंसे हुए हैं। वहीं शर्तों के अनुसार कंडक्टर पद के लिए अगर आवेदनकर्ता का चयन हो जाता है तो उसे 19,900 रुपये मासिक का वेतन विभाग द्वारा दिया जाएगा।

सरकार केवल युवाओं का मजाक बना रही है और कर्मचारियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं बिना किसी नियमित तरीके से हो रही भर्ती से बाद में हादसे होने की आशंका भी बन सकती है। अगर भर्ती होती है तो तीन माह के बाद युवा कहां जाएं और क्या करेंगे। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
- इंद्र सिंह बधाना, राज्य प्रधान, हरियाणा रोडवेज संबंधित सर्व कर्मचारी संघ।

भर्ती के लिए 15 जिलों में 17408 आवेदन

Haryana Roadways Recruitment on 1409 Posts, Government Jobs
भारतीय युवा
720 निजी बसों को किमी स्कीम के तहत परमिट जारी करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को शुक्रवार को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है। इसी बीच सरकार ने रोडवेज में तीन महीने के लिए दिहाड़ी आधार पर चालकों-परिचालकों की भर्ती शुरू कर दी है।

पहले ही दिन बस अड्डों पर नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए बेरोजगारों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदेश के 15 जिलों में पहले दिन 17408 युवाओं ने आवेदन किया है। इसमें से अधिकतर युवा डिग्री धारी हैं। सरकार ने प्रदेश भर के डिपुओं के लिए ड्राइवरों के 504 और कंडक्टरों के 905 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

कठिन शर्तों के बीच भर्ती भी केवल तीन माह के लिए होगी। चरखीदादरी और यमुनानगर में काफी संख्या में युवा भर्ती के लिए पहुंचे, लेकिन पहले दिन यहां आवेदन नहीं लिए गए। सोनीपत में 30 और रेवाड़ी में 68 आवेदन ही लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed