{"_id":"5d0726818ebc3e100336b3c6","slug":"haryana-roadways-driver-suspend-on-complaint-of-international-shooter-manu-bhaker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शूटर मनु भाकर की कार को टक्कर मारने पर रोडवेज बस चालक सस्पेंड, सीएम को की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटर मनु भाकर की कार को टक्कर मारने पर रोडवेज बस चालक सस्पेंड, सीएम को की थी शिकायत
Mon, 17 Jun 2019 11:05 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
मनु भाकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल शूटर मनु भाकर की कार को टक्कर मारने वाले रोडवेज बस चालक को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। मनु भाकर के पिता ने घटना की शिकायत की थी। वहीं, घटना से खफा मनु ने भी इसकी शिकायत ट्वीट करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और खेल मंत्री अनिल विज को की थी।
ट्वीट में मनु ने चरखी दादरी डिपो के चालक पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, मनु के पिता की शिकायत पर जीएम धनराज कुंडू ने विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए थे। जांच करने के बाद रोडवेज डिपो प्रशासन ने बस चालक मोहन को सस्पेंड करने के ऑर्डर जारी कर दिए। रोडवेज जीएम धनराज कुंडू ने बस चालक को सस्पेंड करने की जानकारी दी।

गौरतलब है कि शनिवार शाम मनु अपने पिता रामकिशन भाकर के साथ अपनी गाड़ी में दिल्ली से चरखी दादरी की तरफ आ रहे थे। जब उनकी गाड़ी इमलोटा गांव के समीप पहुंची तो रोडवेज की बस ने गाड़ी को टक्कर मार दी थी। घटना में मनु की गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं दोनों पिता-पुत्री बाल बाल बच गए। घटना के बाद मनु ने ट्वीट में लिखा कि रोडवेज चालक ने मुझे मारने का प्रयास किया।
रोडवेज बस और मनु भाकर की कार की भिड़ंत की शिकायत मिलते ही इसकी जांच शुरू कर दी थी। अब जांच पूरी होने के बाद बस चालक को सस्पेंड कर दिया गया है।
- धनराज कुंडू, जीएम, चरखी दादरी डिपो
रोडवेज बस और मनु भाकर की कार की भिड़ंत की शिकायत मिलते ही इसकी जांच शुरू कर दी थी। अब जांच पूरी होने के बाद बस चालक को सस्पेंड कर दिया गया है।
- धनराज कुंडू, जीएम, चरखी दादरी डिपो