पंजाब और चंडीगढ़ जाना हुआ महंगा, हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया, जानें कितनी हुई वृद्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको पानीपत डिपो से पंजाब या चंडीगढ़ जाना है तो इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी, क्योंकि रोडवेज ने टोल टैक्स की दरों के बढ़ाए जाने के बाद अपने किराए में किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी कर दी है। पंजाब रोडवेज यह बढ़ोतरी पहले ही कर चुका है। इसमें खास बात ये रहेगी कि यह किराया केवल अंबाला तक सामान्य यानी पहले जितना ही रहेगा।
जैसे ही बस पंजाब या चंडीगढ़ सीमा में प्रवेश करेगी, वहीं किलोमीटर के हिसाब से आपको ज्यादा किराया चुकाना होगा। प्रति किलोमीटर के हिसाब से इसमें 5 रुपये से लेकर 12 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी शुक्रवार से रोडवेज ने लागू कर दी गई है। पहले पानीपत से चंडीगढ़ का किराया 170 रुपये था, लेकिन नई दरों के बाद अब किराया 175 रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें- अंबाला में पकड़ा गया पाक नागरिक, भारतीय सिम मिलने से गहराया शक, जानें गुजरात कनेक्शन
इस नए नियम के अनुसार अगर रोडवेज बस 1 से 15 किलोमीटर के बीच का सफर तय करती है तो किराये के अलावा दो रुपये का टैक्स वसूला जाएगा। जैसे-जैसे दूरी बढ़ेगी, टोल की राशि भी किराए में बढ़ती होगी। यात्रियों पर 50 किलोमीटर तक का सफर तय करने के लिए पांच रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। कोई यात्री 170 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगा तो उसे किराए के अलावा 12 रुपये ज्यादा देने होंगे।
इतना होगा किराया
ये तय की गई है दरें
किलोमीटर इतनी बढ़ोतरी
1 से 15 2 रुपये
16 से 25 3 रुपये
26 से 30 4 रुपये
31 से 50 5 रुपये
51 से 70 6 रुपये
71 से 90 7 रुपये
91 से 110 8 रुपये
111 से 130 9 रुपये
131 से 150 10 रुपये
151 से 170 11 रुपये
171 से अधिक 12 रुपये
पंजाब की तरफ जाने वाली बसों का किराया बढ़ा है। अंबाला तक यह किराया सामान्य यानी पहले जितना रहेगा। अंबाला से चंडीगढ़ या पंजाब की तरफ जाने पर प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। कर्मवीर, ट्रैफिक मैनेजर, पानीपत डिपो।
गोगामेड़ी के लिए बढ़ाई सुविधा, अब 5 की जगह चलीं 15 विशेष बसें
गोगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए रोडवेज ने अब 10 अन्य बसों की बढ़ोतरी की है। विभाग की ओर से पहले चरण में पांच बसें चलाई गई थीं, लेकिन श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए अब 15 बसों की सुविधा शुरू की गई है। इतना ही नहीं, गोगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग टिकट काउंटर बनाया गया है, ताकि टिकट लेकर वह अपनी सीट पर बैठ जाए।
बता दें, कि डिपो कार्यवाहक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह दूहन ने यातायात इंचार्ज को निर्देश दिए थे कि वह गोगामेड़ी मेले के लिए विशेष बसों का रोस्टर प्लान करें, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। शुरू में विभाग की ओर से सिर्फ पांच बसें चलाई गई थीं लेकिन अब बसों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- शिक्षा और पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,15,541 शिक्षकों का तबादला, 24 आईपीएस इधर-उधर
हर 10 से 15 मिनट बाद मिलेगी बस की सुविधा
गोगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं को हर10 से 15 मिनट बाद बस की सुविधा मिलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष बसें चलाई गई हैं। यदि श्रद्धालुओं को बस को लेकर कोई परेशानी होती है तो वह विशेष काउंटर पर संपर्क करे।
पहले चरण में पांच बसें चलाई गई थीं। अब 10 बसें और बढ़ाई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सीट को लेकर कोई दिक्कत न हो। फिलहाल विभाग की ओर से गोगामेड़ी के लिए रोडवेज की 15 विशेष बसें चल रही हैं। - सुभाष किरमारा, कार्यवाहक यातायात प्रबंधक, हिसार डिपो।