शिक्षा और पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,15,541 शिक्षकों का तबादला, 24 आईपीएस इधर-उधर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है। तुरंत प्रभाव से 24 आईपीएस और दो एचपीएस अधिकारी बदल डाले हैं। डीजी पीआर देव एक बार फिर राज्य विजिलेंस ब्यूरो की कमान संभालेंगे। उन्हें डीजी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो डॉ. केपी सिंह के स्थान पर नियुक्त किया गया है।
केपी सिंह को अभी नई नियुक्ति नहीं दी गई है। केपी सिंह ने हाल ही में जांच के बाद पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवंटन में चार जिलों में 26 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया था। इसके अलावा विजिलेंस वर्तमान में अनेक घोटालों की जांच कर रही है।
सांसद सुनीता दुग्गल के आईपीएस पति राजेश दुग्गल को फिर कमांडेंट, तृतीय बटालियन, एचएपी, हिसार का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। कांग्रेस की शिकायत पर लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें यहां से हटा दिया गया था। एसपी रोहतक और नारनौल को भी बदल दिया गया है।
कहां से कहां बदला
वर्तमान पोस्टिंग नई नियुक्ति
.डीजी, एचएचआरसी पीआर देव डीजीपी राज्य सतर्कता ब्यूरो
.एडीजीपी विजिलेंस डॉ. आरसी मिश्रा एडीजीपी, दक्षिणी रेंज रेवाड़ी
. अंबाला रेंज, एडीजीपी आलोक कुमार रॉय एडीजीपी, राज्य अपराध शाखा
. एडीजीपी आप्रेशन एएसचावला एडीजीपी प्रशासन, दूरसंचार, आईटी का अतिरिक्त प्रभार
. एडीजीपी अपराध-2 कुलदीप सिंह सिहाग एडीजीपी, जेल
. एडीजीपी दक्षिणी रेंज, रेवाड़ी श्रीकांत जाधव निदेशक एफएसएल, एडीजीपी एचपीए मधुबन
. आईजीपी आरटीसी भोंडसी, केके राव पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद
. पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद संजय कुमार आईजीपी हिसार रेंज, हिसार
. आईजीपी हिसार रेंज, हिसार अमिताभ सिंह ढिल्लों आईजी, एसटीएफ
. प्रतीक्षारत राकेश कुमार आर्य डीआईजी, काूनन एवं व्यवस्था
. एसपी, जींद अश्विन एसपी, रेलवे हरियाणा, अंबाला का अतिरिक्त प्रभार
. डीसीपी पूर्वी गुरुग्राम सुलोचना कमांडेंट, प्रथम महिला बटालियन, एसपी, पीटीसी, सुनारिया
. राजेंद्र मीणा, कमांडेंट, प्रथम बटालियन, एचएपी, अंबाला शहर कमांडेंट, चतुर्थ बटालियन, एचएपी, मधुबन
. जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, एसटीएफ, गुरुग्राम कमांडेंट, तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन, सुनारिया, रोहतक
. कमांडेंट, चतुर्थ बटालियन, एचएपी, मधुबन, विनोद कुमार एसपी, पुलिस मुख्यालय पंचकूला . वसीम अकरम, कमांडेंट, तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन, सुनारिया एसपी एचपीए, मधुबन
. हिमांशु गर्ग डीसीपी, यातायात गुरुग्राम एसीईओ मोबिलिटी, जीएमडीए अतिरिक्त कार्यभार
. डॉ. अंशु सिंगला, एसपी, रोहतक डीसीपी, मुख्यालय फरीदाबाद
. नितिका गहलोत, डीसीपी, मुख्यालय फरीदाबाद एसपी, राज्य चौकसी ब्यूरो
. डॉ. अर्पित जैन, एएसपी, खरखौदा डीसीपी, एनआईटी, फरीदाबाद
. चंद्र मोहन, एसपी, नारनौल डीसीपी, पूर्वी गुरुग्राम
. धीरज कुमार एसपी रेलवे, अंबाला छावनी एसपी सीएमएफएस (सीआईडी)
. राजेश दुग्गल, एसपी, एसटीएफ, भोंडसी कमांडेंट, तृतीय बटालियन, एचएपी, हिसार का अतिरिक्त प्रभार
. स्मिति चौधरी, एसपी, सीएमएफएस (सीआईडी) कमांडेंट, प्रथम बटालियन एचएपी, अंबाला
. एचपीएस दीपक सहारण, एसपी पीटीसी सुनारिया एसपी नारनौल
. सुरेश कुमार एएसपी, सिरसा डीसीपी यातायात, फरीदाबाद
15 हजार 541 शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबे समय से आस लगाए बैठे शिक्षकों की ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में पीजीटी, हेड मास्टर और प्रिंसिपल के तबादले किए गए हैं। इन तीनों श्रेणियों के 15 हजार 541 शिक्षकों को एक साथ बदला गया है। शिक्षा निदेशालय ने तबादला पोर्टल पर बटन दबाकर एक क्लिक से ये तबादले किए हैं।
तबादलों की सूची जारी कर दी गई है। शिक्षकों को रिलिविंग-जॉइनिंग के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। तबादलों के साथ ही शिक्षकों की अनेक शिकायतें भी सामने आनी शुरू हो गई हैं। शिक्षक संगठनों के अनुसार 6-7 प्रतिशत शिक्षकों को विकल्प देने के बावजूद प्रदेश में कहीं भी भेज दिया गया है। इससे शिक्षकों में काफी नाराजगी है।
इसके अलावा मैरिट का उल्लंघन करने के भी अनेक मामले सामने आ रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को तुरंत अपनी रिलीविंग-जॉइनिंग करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने इसके लिए तीन दिन का समय दिया है। 24 अगस्त तीन बजे तक ऑनलाइन रिलीविंग-जॉइनिंग पूर्ण करनी होंगी। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जॉइनिंग के बाद सुगम संपर्क पोर्टल पर ट्रांसफर ड्राइव-2017 पीजीटी, हेड मास्टर, प्रिंसिपल कैटेगिरी के अंतर्गत अपनी शिकायतों को दर्ज करवाया जा सकता है।
बिना किसी व्यवधान व स्पष्टीकरण के विद्यालयों के मुखिया को तुरंत रिलीविंग जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। हसला के राज्य प्रधान दयानंद दलाल ने कहा कि उनके पास अनेक शिक्षकों की शिकायतें आई हैं। सोमवार को पूरे तथ्यों के साथ निदेशक सेकेंडरी शिक्षा से मुलाकात कर समस्याओं को उठाया जाएगा।