फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana roadways bus travelling free for ladies on rakshabandhan

रक्षाबंधन पर रोडवेज का महिलाओं को बड़ा तोहफा

Thu, 27 Aug 2015 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 27 Aug 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
haryana roadways bus travelling free for ladies on rakshabandhan

महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब रक्षाबंधन वाले दिन के साथ-साथ इससे पहले वाले दिन भी महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में यात्री फ्री होगी। इस बार शनिवार को रक्षाबंधन है और महिलाएं शुक्रवार दोपहर बाद से ही रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर पाएंगी। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है। प्रदेश सरकार ने डेढ़ दिन की फ्री यात्रा की सुविधा मुहैया करवाई है।

विज्ञापन


हिसार बस स्टैंड से 800 बसों में मिलेगी सुविधा

हिसार बस स्टैंड से शुक्रवार दोपहर बाद तथा शनिवार को पूरे दिन महिलाओं को करीब 800 बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। बस स्टैंड पर हिसार डिपो की 169 बसों के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों की भी बसों का आवागमन होता है। पूरे प्रदेश में फ्री यात्रा होने के कारण महिलाओं को 800 बसों के सहारे अपने गंतव्य पर जाने में फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल

रोडवेज मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के बाद रक्षाबंधन वाले दिन के लिए कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। सभी स्टाफ सदस्यों को रूट पर चलाया जाएगा। बसों में महिलाओं को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए भी रोडवेज प्रशासन मुस्तैदी के साथ ड्यूटी देगा। जितनी भी बसें सही हालत में हैं, उन सभी को रूटों पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2006 में शुरू हुई थी योजना
महिलाओं के लिए बसों में रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की सुविधा साल 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से शुरू की गई थी। इसके बाद हर साल रक्षाबंधन वाले दिन रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा रखी गई। अब तक यह सुविधा केवल एक दिन ही मिलती थी।


सरकार के आदेश मिल चुके हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर फ्री रहेगी, जो शनिवार देर शाम तक जारी रहेगा। हमने सभी प्रबंध कर लिए हैं। महिलाओं को बसों में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-जितेंद्र यादव, ट्रैफिक मैनेजर, हिसार डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed