{"_id":"5ebd4fbf8ebc3e90a1758829","slug":"haryana-roadways-bus-services-starts-in-10-districts-from-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के 10 जिलों के 29 रूटों पर आज से दौड़ेंगी बसें, यात्रियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान, पढ़ें- समय सारणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के 10 जिलों के 29 रूटों पर आज से दौड़ेंगी बसें, यात्रियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान, पढ़ें- समय सारणी
Thu, 14 May 2020 07:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 May 2020 07:39 PM IST
सार
- अंबाला, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल, नारनौल, पंचकूला, रोहतक, रेवाड़ी और सिरसा जिले में परिवहन सेवा को हरी झंडी
- ऑनलाइन पोर्टल पर ही होगी बुकिंग, एक बस में 30 सवारियां ही बैठेंगी, बिना अग्रिम बुकिंग बस अड्डे पर प्रवेश वर्जित
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा में आज से 10 जिलों में परिवहन सेवा शुरू हो जाएगी। 29 अलग-अलग रूट के लिए समय सारिणी अनुसार बसें रवाना होंगी। पंचकूला बस अड्डे से सबसे अधिक नौ रूट संचालित होंगे। सभी रूट पर बुकिंग केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी। एक बस में केवल 30 यात्री ही बैठेंगे। बस निर्धारित बस अड्डे से चलकर दूसरे जिले के बस अड्डे पर ही रुकेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शराब घोटाले में हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक सतविंदर राणा चंडीगढ़ से गिरफ्तार
विज्ञापन
परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने बताया कि जिन-जिन जिलों में बसें चलाई जाएंगी, वहां बसों को सैनिटाइज करवा लिया गया है। रोडवेज बस अड्डों पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पेंट से मार्किंग की गई है। बिना अग्रिम बुकिंग बस अड्डे पर प्रवेश वर्जित है। बस अड्डों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जिम्मेदारी डिपो महाप्रबंधक की रहेगी।
विज्ञापन
इन जिलों में चलेगी बसें
- अंबाला: यहां से 6 रूट पर बसें चलेंगी। ये अंबाला कैंट-करनाल-अंबाला कैंट, अंबाला कैंट-कैथल-अंबाला कैंट और अंबाला कैंट-पंचकूला-अंबाला कैंट रूट शामिल हैं। तीनों रूट पर दो-दो बसों को अलग-अलग टाइम पर चलाया जाएगा।
- भिवानी: यहां से एक रूट पर बस चलेगी, जो भिवानी-जींद-कैथल से होते हुए पंचकूला पहुंचेगी। जिसका समय सुबह 9 बजे होगा।
- हिसार: यहां से एक रूट पर बस चलेगी, जो हिसार-कैथल से होते हुए पंचकूला पहुंचेगी। इसका समय भी सुबह 9 बजे रखा गया है।
- कैथल: यहां से दो रूट पर बसें चलेंगी, जो कैथल-अंबाला कैंट-कैथल रूट पर चलेंगी। जो सुबह 8.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे चलेंगी।
- करनाल: यहां से दो रूट पर बसें चलेंगी, जो करनाल-अंबाला कैंट-करनाल के बीच चलेंगी। जो सुबह 8.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे चलेंगी।
- नारनौल: यहां से तीन रूट पर बसें चलेंगी, जो नारनौल-चरखी दादरी-रोहतक-पंचकूला जाएगी। नारनौल-रेवाड़ी-नारनौल के बीच दो बसें चलाई जाएंगी।
- पंचकूला: यहां से 9 रूट पर बसें चलेंगी। एक बस पंचकूला-साहा-शाहाबाद-पिपली-करनाल फिर पंचकूला पहुंचेगी, दूसरी बस पंचकूला-अंबाला कैंट-रोहतक, तीसरी बस पंचकूला-रोहतक-चरखी दादरी-नारनौल, चौथी बस पंचकूला-रोहतक-रेवाड़ी,पांचवीं बस पंचकूला-कैथल-हिसार, छठी बस पंचकूला-फतेहाबाद-सिरसा, 7वीं बस पंचकूला-कैथल-जींद-भिवानी, 8वीं बस पंचकूला-अंबाला कैंट-पंचकूला, 9वीं बस पंचकूला-अंबाला कैंट-पंचकूला रूट पर जाएगी।
- रेवाड़ी: यहां से तीन रूट पर बसें चलेंगी। ये रेवाड़ी-रोहतक-पंचकूला और दो बसें रेवाड़ी-नारनौल-रेवाड़ी के बीच चलेंगी।
- रोहतक: यहां से एक रूट पर बस चलेगी, जो रोहतक-करनाल-अंबाला कैंट-पंचकूला जाएगी।
- सिरसा: यहां से एक रूट पर बस चलेगी, जो सिरसा-फतेहाबाद-पंचकूला जाएगी।