{"_id":"63399ab7dbab750bed36a123","slug":"haryana-ranked-second-and-bhiwani-first-in-swachh-survekshan-rural-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022: देश में हरियाणा को दूसरा, भिवानी जिले को पहला स्थान, दिल्ली में मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022: देश में हरियाणा को दूसरा, भिवानी जिले को पहला स्थान, दिल्ली में मिला पुरस्कार
Sun, 02 Oct 2022 08:55 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 02 Oct 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत हरियाणा ने 2021-22 में संपूर्ण स्वच्छता के लिए ओडीएफ स्थायित्व और ओडीएफ प्लस के विभिन्न घटकों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 के आधार पर 30 लाख से अधिक जनसंख्या वाले राज्यों की श्रेणी में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही भिवानी जिले ने पूरे देश के सर्वेक्षण में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
रविवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा की ओर से यह पुरस्कार प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, और जल शक्ति एवं जनजातीय मामले राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडु भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्तूबर तक पूरे देश में हर साल स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाता है। इसी अवधि के दौरान प्रदेश में भी जिला स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम चलाया गया। इसके अंतर्गत हर गांव में स्वच्छता अभियान चलाए गए और लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने व अपने परिवेश को साफ सुथरा रखने के बारे में रैलियों, प्रभात फेरियों, हस्ताक्षर अभियान, सामुदायिक सहयोग व अन्य माध्यमों से जागरूक किया गया।
विज्ञापन
भिवानी के 22 गांवों में विशेष स्ट्रक्चर बनाकर बरसाती और गंदे पानी का किया प्रबंधन
उन्होंने कहा कि भिवानी जिले का पूरे देश के ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले स्थान पर आना यह दिखाता है कि यहां के अधिकारियों के साथ-साथ ग्रामीण जनता में स्वच्छता के बारे में बहुत जागरूकता है। उन्होंने बताया कि भिवानी जिला के 22 गांवों में बरसाती व गंदे पानी का विशेष स्ट्रक्चर बनाकर प्रबंधन किया गया है। इसके साथ-साथ जिला के विभिन्न गांवों में अमृत सरोवर परियोजना के तहत 24 तालाबों का नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।