फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Rajya Sabha seat election will be held on 3rd September

हरियाणा राज्यसभा उपचुनाव की तारीख का एलान: तीन सितंबर को होगा मतदान, भाजपा उम्मीदवार का जीतना तय

Wed, 07 Aug 2024 03:30 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 07 Aug 2024 03:30 PM IST
सार

हरियाणा राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीख का एलान किया गया है। तीन सितंबर 2024 को राज्यसभा सीट के लिए मतदान होगा। 

विज्ञापन
Haryana Rajya Sabha seat election will be held on 3rd September
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

चुनाव आयोग ने हरियाणा की खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार 14 अगस्त को अधिसूचना के साथ नामांकन शुरू हो जाएंगे। तीन सितंबर को सुबह नौ से चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन पांच बजे वोटों की गिनती कर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हुई है, जिसका कार्यकाल अप्रैल 2026 तक है।

विज्ञापन


विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार भाजपा उम्मीदवार का जीतना तय है। उनके पास 43 विधायकों का समर्थन है। इसके अलावा किरण चौधरी और जजपा के दो विधायकों का भी उन्हें समर्थन प्राप्त है। संभव है कि विपक्ष की ओर से शायद ही कोई उम्मीदवार उतारा जाए। कांग्रेस ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि उनके पास संख्या बल नहीं है। ऐसे में वह उम्मीदवार नहीं उतारेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा की एक सीट के साथ देश की 11 अन्य राज्यसभा की सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। चुनाव आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। अगले ही दिन नामांकन फार्म की सत्यता जांची जाएगी। 27 अगस्त तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में पांच राज्यसभा सीटे हैं, जिनमें तीन पर भाजपा के सुभाष बराला, कृष्णलाल पंवार और रामचंद्र जांगड़ा सांसद हैं। वहीं एक सीट पर निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा सांसद हैं। शर्मा को भाजपा का समर्थन प्राप्त है। राज्यसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद कयास लगाने शुरू हो गए हैं कि भाजपा से उम्मीदवार कौन होगा। पार्टी इसे लेकर काफी दिनों से मंथन कर रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा किरण चौधरी पर दांव खेल सकती है।

हरियाणा विधानसभा की वर्तमान स्थिति

हरियाणा की 90 विधानसभा में मौजूदा समय में 87 विधायक हैं। इसमें भाजपा के पास 41 विधायक हैं। साथ में एक निर्दलीय विधायक और हलोपा के विधायक का समर्थन प्राप्त है। इस हिसाब से भाजपा के पास 43 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं, कांग्रेस के 29 सदस्य हैं। इसके साथ ही कांग्रेस को तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी प्राप्त है। इस हिसाब से कांग्रेस के पास 32 विधायकों है। वहीं, जजपा के 10, इनेलो का एक विधायक सदन में है। कांग्रेस की विधायक किरण चौधरी अभी भाजपा के पाले में हैं और स्पीकर का उनकी विधायकी को लेकर कोई फैसला नहीं आया है। यदि चुनाव तक उन पर कोई फैसला नहीं आता है तो वह भाजपा को वोट देने के लिए स्वतंत्र हैं। इसी तरह से जजपा के दो विधायक जोगीराम सिहाग व रामनिवास के खिलाफ भी विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखा गया है। जजपा के दोनों विधायक भाजपा को खुले आम समर्थन दे चुके हैं। ऐसी परिस्थितियों में भाजपा का पलड़ा भारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed