फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Rajya Sabha Election News Updates in Hindi

राज्यसभा चुनाव: सभी दलों ने अंतिम समय तक की अपने विधायकों की बाड़ेबंदी, बसों से सीधे विधानसभा पहुंचे

Fri, 10 Jun 2022 11:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 11:32 PM IST
सार

मतदान होने से पहले किसी भी दल ने विधायकों को अकेला नहीं छोड़ा और उनके बाड़ेबंदी बरकरार रखी, ताकि कहीं क्रास वोटिंग न हो सके। मतदान के बाद विधायक अपनी अपनी गाड़ी से निकले। 

विज्ञापन
Haryana Rajya Sabha Election News Updates in Hindi
हरियाणा राज्यसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भापजा-जजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए सभी दलों ने अंतिम समय तक अपने विधायकों की बाड़ेबंदी की। क्रॉस वोटिंग के भय से किसी भी दल ने अपने विधायकों को मतदान से पहले कोई ढील नहीं दी। बसों से सीधे विधानसभा और विधानसभा में भी तय कमरे में उनको बैठाया गया। इतना ही नहीं कमरे से लेकर मतदान स्थल तक पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायकों के साथ साये की तरह रहे और मतदान स्थल तक वरिष्ठ नेता उनको छोड़ने गए।

विज्ञापन

 
कांग्रेस अपने विधायकों को छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में ठहराए गए थे, जबकि भाजपा, जजपा और निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ स्थित सुखविलास होटल में ठहराया गया था। शुक्रवार सुबह सबसे पहले भाजपा, जजपा और निर्दलीय विधायक दो बसों से होटल सुखविलास से सीधे विधानसभा पहुंचे। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जजपा के विधायकों के साथ-साथ निर्दलीय विधायकों को लेकर पहुंचे। यहां भाजपा विधायकों को विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कक्ष और जजपा वालों को डिप्टी सीएम के कक्ष में बैठाया गया। तीन से चार विधायकों के ग्रुप बनाकर उनको वोटिंग स्थल तक ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार, कांग्रेस के विधायक सीधे दिल्ली से बस के माध्यम से चंडीगढ़ नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोठी नंबर 70 पहुंचे। इससे पहले उन्होंने कुरुक्षेत्र में नाश्ता किया। हुड्डा की कोठी पर रणनीति के बाद फिर हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेसी विधायक विधानसभा पहुंचे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के कमरे में कांग्रेसी विधायकों को बैठाया गया। 

यहां से मतदान स्थल तक विधायकों को पहुंचाने की जिम्मेदारी राव दान सिंह ने निभाई। एक-एक करके उन्होंने 3 से 4-4 विधायकों का ग्रुप बनाया और मतदान के लिए ले गए। कुछ इसी रणनीति के तहत निर्दलीय विधायकों ने भी मतदान किया। मतदान होने से पहले किसी भी दल ने विधायकों को अकेला नहीं छोड़ा और उनके बाड़ेबंदी बरकरार रखी, ताकि कहीं क्रास वोटिंग न हो सके। मतदान के बाद विधायक अपनी अपनी गाड़ी से निकले। 

कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी अपनी गाड़ियों से पहुंचे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल, रणजीत सिंह चौटाला, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, कंवरपाल गुर्जर और कमल गुप्ता सुबह विधानसभा पहुंचे। वहीं, कांग्रेस कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी और कुलदीप वत्स भी अपनी अपनी गाड़ी से आए। जेजेपी के नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम भी बस के बजाय अपनी गाड़ी से ही विधानसभा पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed