फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Public Service Commission withdraws PGT recruitment

Haryana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने वापस ली PGT भर्ती, अब नया विज्ञापन होगा जारी

Thu, 25 May 2023 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 May 2023 12:27 AM IST
सार

पीजीटी पदों के लिए 45 हजार युवाओं ने आवेदन किया है लेकिन आयोग ने भर्ती विज्ञापित करने के बाद परीक्षा का पैटर्न बदल दिया। इसके विरोध में अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे।

विज्ञापन
Haryana Public Service Commission withdraws PGT recruitment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी के 4476 पदों की भर्ती को वापस ले लिया है। अब आयोग दोबारा से इसका नया विज्ञापन जारी करेगा। इस संबंध में आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। गौर हो कि इससे पहले ही एचपीएससी हाईकोर्ट में इस भर्ती को वापस लेने की जानकारी दे चुका है। पीजीटी पदों के लिए 45 हजार युवाओं ने आवेदन किया है लेकिन आयोग ने भर्ती विज्ञापित करने के बाद परीक्षा का पैटर्न बदल दिया। इसके विरोध में अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे।

विज्ञापन


गौरतलब है है कि अगस्त 2019 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पीजीटी के विभिन्न विषय के शिक्षकों के पद भरने के लिए विज्ञापन जारी किया था। नवंबर 2020 में पदों को भरने की जिम्मेदारी एचपीएससी को दी गई और इसके लिए फिर से विज्ञापन जारी किया गया। भर्ती को पूरा करने के लिए दिसंबर 2022 को एचपीएससी ने परीक्षा का पैटर्न जारी किया। इसके बाद 20 मार्च को एचपीएससी ने परीक्षा की नई योजना जारी कर दी और परीक्षा को दो चरणों में विभाजित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed