फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Public Service Commission 107 Judge Recruitment, HSSC Paper Leak

हरियाणा को जल्द मिलेंगे 107 नए जज, इस बार फुलप्रूफ होगी परीक्षा...चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा

Fri, 07 Dec 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Dec 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana Public Service Commission 107 Judge Recruitment, HSSC Paper Leak
court judge
हरियाणा को बहुत जल्दी 107 नए जज मिलने जा रहे हैं। वहीं इस बार फुलप्रूफ परीक्षा कराई जाएगी और एग्जाम के दौरान सुरक्षा भी चाक-चौबंद रहेगी। पेपर लीक होने की वजह से हरियाणा में लटकी जजों की नियुक्ति प्रक्रिया को अब फिर से रफ्तार मिल गई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने इन नियुक्तियों के लिए दोबारा प्राथमिक परीक्षा करवाने का निर्णय ले लिया है और एचसीएस जूडिशियल की ये परीक्षा अब 22 दिसंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन


इस बार ये परीक्षा जहां पूरी तरह से फुलप्रूफ कराई जाएगी, वहीं एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र भी सिर्फ पंचकूला और चंडीगढ़ में ही बनेंगे। परीक्षा में बैठने वाले आवेदकों को जल्द ही रोलनंबर और उनके परीक्षा केंद्र जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा के बाद जल्द हरियाणा को 107 नए सिविल जज (जूनियर  डिविजन) मिल जाएंगे। ये परीक्षा पूरी तरह से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की विशेष कमेटी की निगरानी में होगी।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान दोबारा पेपर लीक जैसी घटना न हो, इसके लिए हाईकोर्ट की विशेष कमेटी ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पेपर सैटिंग से लेकर परीक्षा केंद्र में पेपर डिस्ट्रिब्यूशन तक  जबरदस्त गोपनीयता बरती गई है। उधर, परीक्षा करवाने को लेकर हरियाणा और यूटी प्रशासन के अफसरों के बीच एक विशेष बैठक भी हो चुकी है। जबकि परीक्षा के बाद इंटरव्यू व अन्य प्रक्रिया संपन्न करने केलिए एक विशेष चयन समिति का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल इस वजह से लटकी थी परीक्षा

2017 में इस परीक्षा के आयोजन के दौरान एक महिला ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि इस परीक्षा का पेपर डेढ़ करोड़ में बिका है। हाईकोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए इसकी जांच रजिस्ट्ररार विजिलेंस से करवाकर इस मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था और अब तक इस मामले में नौ लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। ट्रायल चंडीगढ़ की जिला अदालत में चल रहा है। जबकि इस मामले में स्वत: संज्ञान लेने की सुनवाई हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

107 सीटों के लिए 37 हजार युवाओं ने किया आवेदन
ये परीक्षा कुल 107 सीटों के लिए होगी। जिसमें 75 सीट जनरल, 14 सीट एससी, 12 सीट बीसी-ए व 06 सीट बीसी-बी की शामिल है। इन्ही में से 6 सीटें एक्ससर्विसमैन, 03 ईएसपी और 5 सीटें दिव्यांगों की भी आरक्षित है। इन सीटों के लिए हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के करीब 37 हजार युवाओं ने आवेदन किया है।

एचसीएस जूडिशियल की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। इस बार परीक्षा पूरी तरह से फुलप्रूफ रहेगी। पेपर लीक जैसी कोई घटना नहीं होगी। परीक्षा को लेकर तमाम जरूरी तैयारियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए गए हैं।
- मनबीर सिंह भड़ाना, चेयरमैन, हरियाणा लोक सेवा आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed