फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Politics update news know math of seats

Haryana: गठबंधन टूटा पर संकट में नहीं भाजपा, निर्दलीय विधायकों के साथ से बनेगी बात... जानें सीटों का गणित

Tue, 12 Mar 2024 01:14 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 01:14 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। भाजपा के पास 41 विधायक हैं। जजपा के पास 10 विधायक हैं। वहीं सात निर्दलीय भी भाजपा के साथ हैं। ऐसे में सरकार पर कोई संकट नहीं है। 

विज्ञापन
Haryana Politics update news know math of seats
हरियाणा में सियासी संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी भूचाल आ गया है। मंगलवार (12 मार्च) को पांच साल पुराना भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है। दोपहर एक बजे नई सरकार का शपथग्रहण होगा। नई सरकार में कुछ नए नाम शामिल होने की चर्चाएं हैं। जजपा से गठजोड़ टूटने के बाद भी भाजपा पर कोई संकट नहीं है। 
विज्ञापन


भाजपा के पास 41 सीटें, कैसे हासिल होगा बहुमत
हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। भाजपा के पास 41 विधायक हैं। जजपा के पास 10 विधायक हैं। वहीं सात निर्दलीय भी भाजपा के साथ हैं। ऐसे में सरकार पर कोई संकट नहीं है। कांग्रेस के 30 और इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी के एक-एक विधायक के अलावा सात निर्दलीय विधायक हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 है। जजपा से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के पास अपने 41, सात निर्दलीयों और एक हलोपा विधायक का समर्थन है। वहीं सूत्रों के अनुसार, जजपा के कुछ विधायक भी भाजपा के साथ आ सकते हैं। 
विज्ञापन

 
सीट बंटवारा बना गठबंधन टूटने का कारण
गठबंधन टूटने का बड़ा कारण लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा बना। जजपा ने हरियाणा की 10 सीटों में से 2 की मांग की थी लेकिन भाजपा को ये मंजूर नहीं था। सूत्रों के अनुसार, भाजपा हरियाणा की सभी दसों सीट पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर चुकी है। इसमें हर सीट से तीन से चार उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। पीएम मोदी को टिकटों पर अंतिम मुहर लगानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन से चार चेहरे बदल सकते हैं
सूत्रों ने दावा किया है कि पार्टी तीन से चार सीटों पर उम्मीदवारों के चेहरे बदल सकती है। पार्टी ने यह भी तय किया है कि वह हरियाणा से कम से कम दो महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। अब यह उम्मीदवार कौन होंगी, इस पर भी फैसला अगले तीन दिन में हो जाएगा। बताया जा रहा है कि उम्मीदवार का चयन भाजपा के आंतरिक सर्वे, नमो एप के सर्वे और प्रभारियों के फीड बैक के आधार पर किया जाएगा। जिस तरह से पहली सूची में कुछ उम्मीदवारों पर सवाल खड़े हुए थे, उसके बाद पार्टी साफ छवि के उम्मीदवारों को लेकर कोई समझौता नहीं करने वाली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed