{"_id":"66201bdfd816411a4307ba73","slug":"haryana-politics-possible-candidates-of-congress-for-lok-sabha-elections-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Politics: कई दिग्गज कांग्रेसी होंगे बाहर, छह नए चेहरे तैयार, ये है संभावित प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Politics: कई दिग्गज कांग्रेसी होंगे बाहर, छह नए चेहरे तैयार, ये है संभावित प्रत्याशी
Thu, 18 Apr 2024 07:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 18 Apr 2024 07:01 AM IST
सार
यादव चेहरे के फेर में कांग्रेस की सूची फिर से अटकी है। गुरुग्राम और भिवानी पर पेच फंसा है। आलाकमान की सब-कमेटी ने खरगे को रिपोर्ट सौंपी। एक दो दिन में सूची जारी होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकमान के आदेश पर सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में बनी सब कमेटी ने हरियाणा की नौ लोकसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशियों की सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी है। अब हाईकमान की अंतिम मुहर का इंतजार है। संभावना है कि प्रत्याशियों की सूची में कांग्रेस के पांच दिग्गजों को झटका लग सकता है और पार्टी छह सीटों पर नए चेहरों को मौका दे सकती है।
विज्ञापन
फिलहाल प्रदेश की सात सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन चुकी है, केवल अहीरवाल में यादव चेहरे को लेकर पेच फंसा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भिवानी-महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह को टिकट दिलाने पर अड़े हैं, जबकि एसआरके गुट श्रुति चौधरी के लिए अडिग है।
विज्ञापन
इसी प्रकार गुरुग्राम से हुड्डा राज बब्बर की पैरवी कर रहे हैं और दूसरा गुट कैप्टन अजय यादव की लॉबिंग कर रहा है। कांग्रेस हाईकमान अभी यह फैसला नहीं कर पा रही है कि अहीरवाल में पार्टी का यादव चेहरा कौन होगा।
विज्ञापन
गुटबाजी के चलते हरियाणा में कांग्रेस अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतार पाई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व किरण चौधरी अपने-अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए जोर लगा रहे हैं। स्क्रीनिंग कमेटी और सीईसी की कई बैठकों के बाद भी उम्मीदवारों पर सहमति नहीं बन पाई है।
अब सात सीटों पर सहमति बनने का दावा किया जा रहा है, दो पर मंथन जारी है। अगर भिवानी से राव दान सिंह आते हैं तो गुरुग्राम से कैप्टन अजय यादव का टिकट कटना तय है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का कहना है कि रिपोर्ट सौंप दी गई है और एक-दो दिन में सूची जारी होगी।
ये दिग्गज हो सकते हैं सूची से बाहर
फिलहाल टिकट की दौड़ में शामिल कई बड़े कांग्रेसी चेहरे सूची से बाहर हो सकते हैं। इनमें हिसार से टिकट मांग रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, फरीदाबाद में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, करनाल में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा और गुरुग्राम से पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की टिकटों पर तलवार लटकी है। हालांकि, अभी इन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है और हाईकमान में इनकी पैरवी हो रही है।
ये हैं संभावित उम्मीदवार
संसदीय क्षेत्र संभावित प्रत्याशी
- रोहतक दीपेंद्र सिंह हुड्डा
- अंबाला वरुण मुलाना
- सिरसा कुमारी सैलजा
- हिसार बृजेंद्र सिंह
- करनाल वीरेंद्र राठौर
- सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी या कुलदीप शर्मा
- फरीदाबाद महेंद्र प्रताप सिंह
- गुरुग्राम राज बब्बर
- भिवानी-महेंद्रगढ़ राव दान सिंह