फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police will recruit 3500 drivers soon

Haryana News: हरियाणा पुलिस में की जाएगी 3500 चालकों की भर्ती, वित्त समिति की बैठक में लिया गया फैसला

Fri, 03 Jun 2022 09:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Jun 2022 09:39 PM IST
सार

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि डायल-112 प्रोजेक्ट के प्रति लोगों का विश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लॉन्च के बाद से पहले 10 महीनों में कॉल सेंटर में 43 लाख कॉल आए, जिनमें से 5.5 लाख कॉल पर पुलिस वाहन को मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन
Haryana Police will recruit 3500 drivers soon
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा डायल-112 कार्यक्रम के सुचारू व प्रभावी संचालन और चालकों की कमी को पूरा करने के लिए हरियाणा पुलिस में 3500 विशेषज्ञ चालकों की भर्ती की जाएगी। इनमें से 1500 ड्राइवरों की एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) के रूप में और 2000 एसपीओ (पूर्व सैनिक और अर्धसैनिक) की भर्ती होगी।

विज्ञापन


यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को यहां हरियाणा डायल-112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) की स्थायी वित्त समिति की बैठक के बाद दी। बता दें कि फिलहाल पुलिस विभाग में पुलिस के जवान ही गाड़ियां चला रहे हैं। इसी प्रकार, डायल 112 की सभी गाड़ियों को भी पुलिस कर्मचारी ही चला रहे हैं। 
विज्ञापन


सरकार चाहती है कि गाड़ियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित चालक ही चलाएं, इसलिए यह भर्ती की जाएगी। बैठक के दौरान बताया गया कि मई में डायल-112 का औसत रिस्पॉन्स समय लगभग 15 मिनट था और पिछले महीने में शिकायतकर्ता संतुष्टि 94.88 प्रतिशत रही है, जो इसके लॉन्च के बाद से सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17,600 कॉल दैनिक आधार पर रिसीव की जा रहीं: विज
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि डायल-112 प्रोजेक्ट के प्रति लोगों का विश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लॉन्च के बाद से पहले 10 महीनों में कॉल सेंटर में 43 लाख कॉल आए, जिनमें से 5.5 लाख कॉल पर पुलिस वाहन को मौके पर भेजा गया। मई, 2022 के दौरान डायल-112 कॉल सेंटर पर दैनिक आधार पर लगभग 17,600 कॉल रिसीव की जा रही हैं। 


विज ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को कम से कम समय में हल करने के लिए समर्पित है। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल, एडीजीपी एएस चावला, पुलिस अधीक्षक, ईआरएसएस राजेश कालिया और सचिव, वित्त-सह-सलाहकार सोफिया दहिया मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed