फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police will get 1199 more soldiers, Commission released selection list.

Chandigarh News: हरियाणा पुलिस को मिलेंगे 1199 और जवान, आयोग ने जारी की चयन सूची

Mon, 12 Feb 2024 10:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police will get 1199 more soldiers, Commission released selection list.
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस को जल्द ही 1199 पुरुष और महिला कांस्टेबल मिलेंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने विज्ञापन संख्या 4/2020 के तहत कैटेगरी-एक और दो की भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों को तुरंत प्रभाव से ज्वाइन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


एचएसएससी ने 16 जून 2020 को पुरुष सिपाही के 5500 पद और महिला सिपाही के 1100 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। चयन सूची जारी करने के बाद चयनित उम्मीदवारों में से कुछ बायोमीट्रिक हाजिरी में नहीं पहुंचे तो कुछ ने दस्तावेजों की जांच नहीं कराई। इस तरह पुलिस और महिला सिपाही के करीब 1199 पद रिक्त रह गए थे। इसके बाद डीजीपी ने शेष पदों को भरने के लिए सिफारिश की थी। आयोग ने अब चयन सूची जारी कर दी है। इनमें 872 पुरुष सिपाही और 327 महिला सिपाही अभ्यर्थी शामिल हैं। 1199 जवान और मिलने से पुलिस महकमे में जवानों की संख्या बढ़ेगी। फिलहाल हरियाणा पुलिस में एक तिहाई पद खाली हैं। सिपाही से इंस्पेक्टर तक के कुल 75,186 स्वीकृत पदों में से 49,808 भरे हुए हैं और 25 हजार 318 खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed