फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police will conduct a three-day awareness campaign across the state

नए मोटर वाहन अधिनियम के बारे में जागरूक करेगी हरियाणा पुलिस, तीन दिन चलेगा अभियान

Thu, 12 Sep 2019 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Sep 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police will conduct a three-day awareness campaign across the state
haryana police - फोटो : फाइल फोटो

 इन दिनों संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पुलिस द्वारा किए जा रहे चालान को लेकर हरियाणा में भी हो-हल्ले का माहौल है। इस हल्ले को शांत करने और लोगों को जागरूक करने की दिशा में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने एक खास मुहिम शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रदेश पुलिस जनता को अनोखे ढंग से जागरूक करेगी।

विज्ञापन


यातायात नियम तोड़ने वालों को पुलिस पहले फूल देगी और उसी दौरान आगे के लिए ध्यान रखने की चेतावनी भी देगी। मगर उसके बाद यदि वही व्यक्ति फिर यातायात नियमों की उल्लंघना करते हुए फिर पकड़ा गया तो उसका चालान किया जाएगा। प्रदेश भर में यह अभियान 13 से 15 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत, सभी एसएचओ, डीएसपी, जिला एसपी, पुलिस आयुक्त और रेंज एडीजीपी व आईजी को प्रदेश में 1 सितंबर से लागू मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 के तहत नए रुल्स व बढ़े हुए दंड बारे आमजन को जागरूक करने के लिए कहा गया है। 

अभियान के दौरान, उल्लंघन करने वालों को दंडित करने की बजाय आम जनता को यातायात नियमों बारे शिक्षित, जागरूक व प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा। यादव ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को फूल भेंट कर भविष्य में यातायात नियमों की अनुपालना करने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। 


इसके अलावा, ऐसे ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों को वास्तविक चालान जारी करने के बजाय एक बार चेतावनी दी जाएगी ताकि वे भविष्य में यातायात नियमों का पालन कर सकें। इसके अतिरिक्त, कॉलेज के छात्र और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सड़कों पर ट्रैफिक चेक करते समय उल्लंघन करने वालों को शिक्षित करने में पुलिस की सहायता करने के लिए स्वैच्छिक आधार पर शामिल भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed