फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police Vacation canceled, jat ultimatum

जाटों के अल्टीमेटम के बाद सरकार अलर्ट, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Wed, 07 Feb 2018 09:32 AM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Feb 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police Vacation canceled, jat ultimatum
जाट नेता यशपाल मलिक - फोटो : File Photo
15 फरवरी को जींद में होने जा रही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मोटरसाइकिल रैली को लेकर जाटों के समानांतर रैली करने के एलान के बाद मनोहर लाल सरकार अलर्ट हो गई है। सरकार ने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से 18 फरवरी तक रद्द कर दी हैं। प्रदेश में छुट्टी पर गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


15 फरवरी को जींद में शाह की मोटरसाइकिल रैली प्रस्तावित है, भाजपा और सरकार ने इसे लेकर पूरी ताकत झोंक रखी है। शाह इस रैली के जरिये प्रदेश में 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल फूंकने आ रहे हैं। लेकिन, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने बीते सोमवार को इसी दिन जींद में समानांतर रैली की घोषणा कर सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने शाह के सामने रैली टालने के लिए छह शर्तें रखी हैं। इन्हें मानने की शर्त पर भी रैली नहीं होगी। 18 फरवरी को जाट आंदोलन में शहीद हुए लोगों की याद में संघर्ष समिति बलिदान दिवस भी मनाने जा रही है। इस दिन भी कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, इसे लेकर सरकार सतर्क हो गई है चूंकि, इस दिन पूरे प्रदेश में दिवस मनाने के साथ ही अगले आंदोलन की घोषणा भी जाट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है जाट नेताओं का प्लान

Haryana Police Vacation canceled, jat ultimatum
Yashpal Malik - फोटो : File Photo
बलिदान दिवस को लेकर रद्द की छुट्टियां
डीजीपी बीएस संधू का कहना है कि 18 फरवरी को जाटों ने बलिदान दिवस मनाने की घोषणा की है। सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। जींद रैली को लेकर भी अलर्ट हैं। सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द की हैं।

ये है जाट नेताओं का प्लान
जाट नेताओं का प्लान महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और दादरी से भाजपा की रैली में आने वाले लोगों को भिवानी में रोकने का है तो दिल्ली, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद से आने वाले लोगों को रोहतक में रोकने की योजना है।

इसी प्रकार कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, नारनौंद में जाट समाज के लोग जाम जैसी स्थिति बनाकर लोगों को रैली में आने से रोकेंगे।  शाह की रैली के दिन ही जींद में जाटों की भाईचारा न्याय यात्रा जाट नेता यशपाल मलिक करेंगे। 18 फरवरी से प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन फिर से शुरू करने की चेतावनी दे रखी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed