फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana police special investigation team interogation honeypreet insan

SIT की जांच में राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत के नए सच आए सामने, जानिए

Fri, 06 Oct 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 06 Oct 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
haryana police special investigation team interogation honeypreet insan
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत रिमांड पर है और एसआईटी पूछताछ कर रही है। पहले दिन की जांच में उसे लेकर कई नए सच सामने आए हैं। विशेष जांच टीम वीरवार को हनीप्रीत और सुखदीप कौर को लेकर बठिंडा पहुंची। एसआईटी की अगुवाई पंचकूला पुलिस के डीएसपी मुकेश कुमार कर रहे थे। मौके पर जिला मजिस्ट्रेट सुखबीर सिंह बराड़ की ड्यूटी भी लगाई गई थी।
विज्ञापन


सबसे पहले टीम दोनों को सदर थाना रामपुरा ले गई, वहां पर करीब डेढ़ घंटे तक रुकी। सुखदीप कौर की निशानदेही पर टीम शहर के आर्य नगर स्थित उस मकान में गई, जहां पर हनीप्रीत सुखदीप के साथ काफी दिनों तक रुकी थी। यहां लोगों और डेरा समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ के अनुसार हनीप्रीत ने एसआईटी को बताया कि वह 25 दिनों तक उक्त मकान में रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा उनको कोई अन्य जानकारी नहीं है। वहीं इस बारे में डीएसपी मुकेश कुमार ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। पता चला है कि एसआईटी ने उक्त मकान से तीन मोबाइल सिम बरामद किए हैं, उनसे हनीप्रीत ने विदेशों में ही कॉल की है। इसकी डिटेल पहले से ही एसआईटी ने हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि जांच में अगर कोई भी बड़ा व्यक्ति मामले से जुड़ा पाया जाता है तो उससे भी पूछताछ की जाएगी। करीब दो घंटे तक उक्त मकान में रुकने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम हनीप्रीत और सुखदीप को लेकर वापस रवाना हो गई।

सुखदीप के रिश्तेदार फार्मासिस्ट का मकान

haryana police special investigation team interogation honeypreet insan
Honeypreet Insan Arrest
आर्य नगर स्थित मकान सुखदीप के करीबी रिश्तेदार फार्मासिस्ट नैब सिंह का है। वह केंद्रीय जेल बठिंडा में तैनात है। यह भी पता चला कि उक्त मकान को डेरे के नाम करवा दिया था। मकान हनीप्रीत के आने से पहले खंडहर बना हुआ था, लेकिन जैसे ही उसके ठहरने का बंदोबस्त होना शुरू हुआ तो मकान को रंग रोगन करवा दिया गया। साथ ही बाकी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। ग्रामीणों के अनुसार 1980 के दौरान शाह सतनाम भी इस घर में रुक चुके हैं।

कांग्रेस नेता बोले, मेरा हनीप्रीत से कोई संबंध नहीं
राम रहीम के समधी कांग्रेस नेता हरमंदर सिंह जस्सी का कहना था कि पहले हरियाणा पुलिस को जाने दो उसके बाद मैं बठिंडा आऊंगा। हनी को छिपाकर रखने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि हनीप्रीत से मेरा कोई संबंध नहीं है। मुझे तो मीडिया डेरा मुखी का रिश्तेदार होने के चलते इस मामले में शामिल कर रही है।

जस्सी ने कहा कि वे 25 अगस्त के बाद अपनी बेटी से मिलने के लिए गुरुसर मोडिया गए थे, लेकिन कुछ टीवी चैनलों ने उन्हें गलत तरीके से पेश कर दिया। पता चला है कि जस्सी ने एक हफ्ते पहले ही बठिंडा में अपना मकान किराए पर दे दिया है और खुद परिवार समेत चंडीगढ़ शिफ्ट हो गए हैं।

जस्सी का नाम आया तो होगी पूछताछ
हरियाणा पुलिस के डीएसपी मुकेश कुमार का कहना था कि उक्त मामले की जांच गहराई से चल रही है। अगर हनीप्रीत और सुखदीप से पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेता हरमंदर सिंह जस्सी का नाम सामने आता है, तो उनसे भी गहराई से पूछताछ की जाएगी।

नहीं थे सुरक्षा के खास बंदोबस्त, मीडिया को भी किया गुमराह

haryana police special investigation team interogation honeypreet insan
Honeypreet Insan
जब हरियाणा पुलिस हनीप्रीत को लेकर बठिंडा पहुंची थी तो स्थानीय पुलिस की ओर से सुरक्षा के खास बंदोबस्त नहीं किए गए थे। हालांकि बठिंडा पुलिस ने शहर की कई जगहों पर नाकाबंदी की थी। हनीप्रीत और सुखदीप को गांव बल्लूआणा ले जाने को लेकर बठिंडा के एसएसपी नवीन सिंगला लगातार मीडिया कर्मियों को गुमराह करते रहे थे।

पूरा मीडिया गांव बल्लूआणा में हरियाणा पुलिस और हनीप्रीत की प्रतीक्षा करता रहा, लेकिन शाम साढे़ तीन बजे जब मीडिया को पता चला कि अब वे नहीं आएंगे तो कर्मी वापस लौट आए। इस संबंधी एसएसपी नवीन सिंगला का पक्ष जानने के लिए उन्हें लगातार लगातार फोन किए गए, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया।

हनीप्रीत और सुखदीप का इंतजार करते रहे बल्लूआणावासी
गांव बल्लूआणा के लोग वीरवार को पूरा दिन हनीप्रीत और सुखदीप का इंतजार करते रहे। वहीं आर्य नगर में भी दोनों की झलक पाने के लिए लोग बेकरार दिखाई दिए। जैसे ही दोनों महिलाएं गाड़ी से बाहर निकलीं लोगों ने उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दी।

पुलिस ने दोनों के चेहरों को ढका हुआ था। गांव बल्लूआणा में सुखदीप कौर के घर में रहने वाले नौकर मोहर सिंह ने बताया कि यहां पर न हनीप्रीत आई और न ही सुखदीप और उसका पति रहा है। गांव निवासियों के अनुसार उनके गांव में हनीप्रीत नहीं रुकी। आर्य नगरवासी भी कहते रहे कि उक्त मकान में हनीप्रीत के रुकने की उनके पास कोई जानकारी नहीं थी।

जांच में हनीप्रीत नहीं कर रही है सहयोग

haryana police special investigation team interogation honeypreet insan
हनीप्रीत इन्सां - फोटो : The Hindu
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को राउंडअप किया है। वीरवार को निशानदेही के लिए पंचकूला पुलिस हनीप्रीत को लेकर बठिंडा ले गई थी। पुलिस के मुताबिक हनीप्रीत हिंसा से जुड़े मामलों में जानकारियां छुपा रही है, लेकिन हिंसा के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की कोशिशें लगातार जारी हैं। हनीप्रीत को छह दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ में होने वाले खुलासे से हिंसा की साजिश और इस घटना के मास्टरमाइंड तक भी पुलिस पहुंच सकेगी।

पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को राउंडअप किया गया है। हिंसा के दौरान पंचकूला पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हिंसा से जुड़ी सामग्री भी बरामद की थी। हनीप्रीत को जब बठिंडा ले जाया गया तो वहां मौजूद लोगों से पूछताछ के दौरान वह घबरा गई। पुलिस के मुताबिक हनीप्रीत दो सितंबर से अब तक कुछ दिनों को छोड़कर बठिंडा में ही रह रही थी।

पुलिस कमिश्रर ने कहा कि अगर रिमांड के दौरान हनीप्रीत ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया तो पुलिस रिमांड की अवधि और बढ़ाने के लिए अदालत में अपना पक्ष रखेगी। बठिंडा में जहां हनीप्रीत रह रही थी, वहां से सिम कार्ड की बरामदगी और इंटरनेशनल कॉल्स के बारे में पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस बारे में जानकारी मिली है, जिसकी छानबीन की जा रही है। बठिंडा में हनीप्रीत को लेकर गई पुलिस टीम को वहां से कुछ और अहम जानकारियां मिली हैं, जिसकी छानबीन की जा रही है।

हनीप्रीत को लेकर थाना भवानीगढ़ पहुंची हरियाणा पुलिस

haryana police special investigation team interogation honeypreet insan
Honeypreet Insan Arrest
राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को लेकर पंचकूला पुलिस वीरवार को भवानीगढ़ थाने में पहुंची। वहां करीब एक घंटा तक उससे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस उसे बठिंडा ले गई। हनीप्रीत के भवानीगढ़ में पहुंचने की जैसे ही भनक लोगों को लगी तो बड़ी तादाद में लोग मौके पर इकट्ठे हो गए।

इसके चलते थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस की दो गाड़ियां हनीप्रीत को पंचकूला से भवानीगढ़ लेकर पहुंची। हनीप्रीत गाड़ी में मुंह लपेटे बैठी हुई थी। थाने में हनीप्रीत से करीब एक घंटा पूछताछ की गई।

सूत्रों के अनुसार जब हनीप्रीत पुलिस की पकड़ से बाहर थी तो उस दौरान वह भवानीगढ़ के आसपास रही थी। पूछताछ के बाद कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच हनीप्रीत को बठिंडा की तरफ ले जाया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हनीप्रीत को लेकर पंचकूला से चली टीम कुछ समय के लिए भवानीगढ़ थाने में आराम करने के लिए रुकी थी इससे ज्यादा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed