फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police Record RegardingTravel Agent Fraud Cases

हरियाणा में कबूतरबाजी में 370 एफआईआर और 351 गिरफ्तार, एक करोड़ से ज्यादा नकदी वसूली

Sat, 10 Oct 2020 11:52 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 10 Oct 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police Record RegardingTravel Agent Fraud Cases
धोखाधड़ी - फोटो : pixabay
कबूतरबाजी में लगातार खुलासे कर रही हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने अब तक इस मामले में 370 एफआईआर दर्ज की हैं। इन मामलों में अब तक 351 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद की है। यह काम आईजी भारती अरोड़ा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने किया है। मालूम हो कि छह जिलों के एसपी भी एसआईटी की जांच में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह टीम प्रदेश के युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले तथा उनसे लाखों रुपये ऐंठकर गैरकानूनी तरीके से विदेशों में भेजने वाले कबूतरबाजों की जांच कर रही है। राज्य में सक्रिय रहे ऐसे अनेक कबूतरबाज साधारण युवाओं को विश्व के अनेक देशों में नाजायज तौर पर भेजने का काम रहे थे। इनमें अमेरिका, मलेशिया, मैक्सिको, दुबई आदि देश शामिल हैं। उन देशों की सरकारों द्वारा वापिस भारत भेजे गए लोगों में हरियाणा के कुल 421 नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन


हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा की धरती से कबूतरबाजी जैसे गोरखधंधे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए राज्य स्तर पर ‘विशेष जांच दल’ (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो ऐसे मामलों की  निगरानी एवं जांच करेगी। इस दल में एक पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में 6 एसपी स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है।  गृहमंत्री ने बताया कि टीम को चार माह में 646 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से370 शिकायतों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


276 शिकायतें जांच के लिए संबंधित जिलों में भेजी जा चुकी हैं। विज ने बताया कि करनाल जिले में सबसे अधिक 175 एफआईआर हुई हैं। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र में 80, कैथल में 51, अम्बाला में44 तथा भिवानी, दादरी, सिरसा, नारनौल तथा भिवानी में सबसे कम एफआईआर दर्ज किए गए हैं । इनके अलावा अन्य जिलों में इस प्रकार के मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed