फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana police facing two problems, rape and criminals with ak47

हरियाणा में पहले रेप और अब एक नई समस्या, STF पहनेगी बुलेट प्रूफ जैकेट

Sat, 20 Jan 2018 12:06 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Jan 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
haryana police facing two problems, rape and criminals with ak47
Haryana DGP BS Sandhu - फोटो : File Photo
रेप की घटनाओं से जूझ रही हरियाणा पुलिस के लिए एक और नई चुनौती सामने आ गई है, जिसका सामना करने के लिए एसटीएफ को बुलेट प्रूफ जैकेट पहननी होगी। दरअसल राज्य में अपराधी एके 47 लेकर घूम रहे हैं। पुलिस के खुफिया तंत्र को इस बात की जानकारी मिली है। यह जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन


इसके बाद से अधिकारी भी सकते में हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नई गठित एसटीएफ को बुलेट प्रूफ जैकेट देने के आदेश दिए हैं। पंजाब में आतंकवाद के दौर में हरियाणा में स्वचालित हथियार देखे गए थे। उसके बाद किसी स्थानीय अपराधी के पास एके 47 होने की सूचना पहली बार आई है। जिससे पुलिस के हाथ-पैर फूल गए हैं।
विज्ञापन


आखिर पहुंची कैसे
पुलिस के माथे पर चिंता की लकीरें इस बात की है कि इस एके 47 से कोई बड़ा कांड न हो जाए। जबकि जांच का विषय यह है कि यह स्वचालित हथियार सूबे में आया कैसे। वर्ष 2008 में हरियाणा पुलिस ने एक कंट्रीमेड कार्बाइन और 9 एमएम की पिस्टल पकड़ी थी। इस केस में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमिताभ ढिल्लों ने बिहार में रेड कर भारी मात्रा में असलहे और कंट्रीमेड हथियार बनाने की मशीनें बरामद की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में कई गिरोह सक्रिय
हरियाणा में इस समय कई ऐसे अपराधी गिरोह सक्रिय हैं, जो आने वाले समय में पुलिस की परेशानी कारण बनेंगे। वर्तमान में 40 से ज्यादा मोस्ट वांटेड दूसरे राज्यों में हैं। वहीं कई अपराधी जेल से ही अपना गैंग चला रहे हैं। अंतर राज्यीय संगठित अपराध को खत्म करना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है।

यूपी में सख्ती बढ़ी तो हरियाणा का रुख
राज्य में कई अपराधी ऐसे हैं जो कि दूसरे राज्यों में वारदात कर यहां छुपे हैं। उत्तर प्रदेश में सख्ती के बाद कुछ अपराधी हरियाणा का रुख कर चुके हैं। इन अपराधियों की धरपकड़ की तैयारी हो चुकी है। कुख्यात अपराधी होने के कारण यह पुलिस नाकेबंदी से नहीं रुकेंगे। लिहाजा एसटीएफ का रोल अहम होगा।

कोई सामने से फायर करेगा तो गोली चलानी ही पड़ेगी
पुलिस के अधिकारी भले ही खुले तौर पर यह कहने से बचें कि एसटीएफ एनकाउंटर नहीं करेगी, लेकिन असलियत यह है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर जल्द ही हरियाणा में गठित एसटीएफ भी यह करती नजर आएगी। इसकी शुरुआत रोहतक से हो चुकी है। पुलिस ने रोहतक में वीरवार को अजय उर्फ बिट्टू को ढेर किया है। सोनीपत का यह इनामी बदमाश सात हत्या और तीन लूट में वांछित था। उसने गौ तस्करी के एक मामले में पुलिस पर कैथल में फायर भी किया था।


उस पर 50 हजार यूपी पुलिस का इनाम, 50 हजार झज्जर पुलिस और 25 हजार एक अन्य हत्या के मामले में इनाम था। इस संबंध में हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि हम किसी को मारना नहीं चाहते हैं, लेकिन कोई सामने से फायर करेगा तो पुलिस को भी गोली चलानी पड़ेगी। जहां तक एके 47 का सवाल है हरियाणा पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। राज्य में कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed