फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police department issued advisory for drivers

कोहरे और धुंध में सड़क हादसों का खतरा बढ़ा, सुरक्षित रहने के लिए पढ़ें ये 12 अहम सुझाव

Tue, 10 Dec 2019 11:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Dec 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police department issued advisory for drivers
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा पुलिस ने सर्दियों में धुंध व कोहरे के दौरान सड़क यातायात को सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की है। इसमें कोहरे के मौसम में एहतियाती उपायों को अपनाने के निर्देश दिए हैं। एहतियात बरतने पर चालक स्वयं ही नहीं, बल्कि दूसरे को भी सुरक्षित रख सकेंगे। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरे व धुंध के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी कम रहेगी। 

विज्ञापन


ऐसे में वाहन का प्रयोग करते समय अधिक सावधानी बरतें। यात्रियों को गंतव्य स्थान पर जाने से पहले मौसम की जानकारी लेने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने स्पीड का खास ध्यान रखकर धीमी गति से वाहन चलाने का आग्रह किया है। वाहन मालिक यह भी सुनिश्चित करेंगे कि वाहनों की हेड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हों।
विज्ञापन


एडवाजरी में ये दिए निर्देश

  • कोहरे के दौरान यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें, धुंध में हाई-बीम हेड लाईट कारगर नहीं होती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इंडिकेटरस को भी ऑन रखें ताकि दूसरे वाहन को भी आपकी कार का पता चल सके।
  • यदि कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है तो ऐसी स्थिति में फॉग लाइट को उपयोग अवश्य करें।
  • वाहनों के बीच उचित दूरी बनाए रखें।
  • विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं।
  • ड्राइव करते समय जरूरी है कि आपका पूरा ध्यान सड़क पर हो।
  • धुंध के दौरान गाड़ियों की गति सीमा नियंत्रित रखें, मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें।
  • घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने तक प्रतीक्षा करें।
  • बाहर की आवाज का ध्यान रखने के लिए वाहनों के शीशे थोड़ा नीचे रखें।
  •  इमरजेंसी स्टॉप होने पर, जहां तक संभव हो सड़क से नीचे वाहन को उतारें।
  • ओवरटेकिंग नहीं करने के अतिरिक्त लेन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सड़कों पर वाहन रोकने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed