{"_id":"5defbda78ebc3e87a5119632","slug":"haryana-police-department-issued-advisory-for-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे और धुंध में सड़क हादसों का खतरा बढ़ा, सुरक्षित रहने के लिए पढ़ें ये 12 अहम सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और धुंध में सड़क हादसों का खतरा बढ़ा, सुरक्षित रहने के लिए पढ़ें ये 12 अहम सुझाव
Tue, 10 Dec 2019 11:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस ने सर्दियों में धुंध व कोहरे के दौरान सड़क यातायात को सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की है। इसमें कोहरे के मौसम में एहतियाती उपायों को अपनाने के निर्देश दिए हैं। एहतियात बरतने पर चालक स्वयं ही नहीं, बल्कि दूसरे को भी सुरक्षित रख सकेंगे। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरे व धुंध के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी कम रहेगी।
विज्ञापन
ऐसे में वाहन का प्रयोग करते समय अधिक सावधानी बरतें। यात्रियों को गंतव्य स्थान पर जाने से पहले मौसम की जानकारी लेने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने स्पीड का खास ध्यान रखकर धीमी गति से वाहन चलाने का आग्रह किया है। वाहन मालिक यह भी सुनिश्चित करेंगे कि वाहनों की हेड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हों।
विज्ञापन
एडवाजरी में ये दिए निर्देश
- कोहरे के दौरान यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें, धुंध में हाई-बीम हेड लाईट कारगर नहीं होती है।
- इंडिकेटरस को भी ऑन रखें ताकि दूसरे वाहन को भी आपकी कार का पता चल सके।
- यदि कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है तो ऐसी स्थिति में फॉग लाइट को उपयोग अवश्य करें।
- वाहनों के बीच उचित दूरी बनाए रखें।
- विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं।
- ड्राइव करते समय जरूरी है कि आपका पूरा ध्यान सड़क पर हो।
- धुंध के दौरान गाड़ियों की गति सीमा नियंत्रित रखें, मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें।
- घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने तक प्रतीक्षा करें।
- बाहर की आवाज का ध्यान रखने के लिए वाहनों के शीशे थोड़ा नीचे रखें।
- इमरजेंसी स्टॉप होने पर, जहां तक संभव हो सड़क से नीचे वाहन को उतारें।
- ओवरटेकिंग नहीं करने के अतिरिक्त लेन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सड़कों पर वाहन रोकने से बचें।
विज्ञापन