फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police Claims about Safe Travelling, Road Accident

हरियाणा पुलिस का सुरक्षित सफर का दावा, सड़क हादसों में आई कमी और मृतकों की संख्या घटी

Mon, 10 Feb 2020 12:53 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 10 Feb 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police Claims about Safe Travelling, Road Accident
सांकेतिक चित्र
हरियाणा पुलिस ने सड़क हादसों में कमी का दावा पेश करते हुए आंकड़ो का हवाला दिया है। पुलिस के मुताबिक एनएच 44 पर कुंडली (सोनीपत) से शंभू बॉर्डर (अंबाला) तक के 187 किलोमीटर भाग में सड़क हादसों को कम करने के लिए एक नई पहल की है। जिसके तहत इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन, फरीदाबाद के साथ एक समझौता किया गया है।
विज्ञापन


यह संस्थान इस 187 किलोमीटर भाग का विस्तृत रोड सेफ्टी ऑडिट करेगा। डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा  प्रदेश में सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास सफल साबित हो रहे हैं। जनवरी 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में गत वर्ष इसी अवधि की तुलना में 5.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है
विज्ञापन


। इसी तरह सड़क हादसों से होने वाली मृत्यु दर और घायल व्यक्तियों की संख्या में भी क्रमश: 3.96 प्रतिशत व 11.17 प्रतिशत की कमी आई है। डीजीपी ने इस संबंध में अधिकारिक आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनवरी 2020 में सड़क हादसों की संख्या 2019 की इसी अवधि में 934 से घटकर 881 रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों से होने वाली मृत्यु की संख्या 429 से घटकर 412 रह गई। इसके अलावा घायल व्यक्तियों की संख्या में भी गिरावट देखी गई। पिछले साल के 832 की तुलना में इस साल जनवरी में सड़क हादसों में 739 लोगों के घायल होने के मामले सामने आए।

लोगों के सहयोग से सुरक्षित होगा सफर

डीजीपी ने कहा कि पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रभावी यातायात सुरक्षा उपाय, यातायात नियमों के और सुरक्षा जागरूकता अभियानों के परिणाम से ही 2020 के प्रथम माह में सड़क दुर्घटनाओं में कमी संभव हो सकी है। पुलिस ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सड़कों की स्थिति में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों के सहयोग से आने वाले दिनों में सड़कों पर सफर और सुरक्षित हो सकेगा।

सुरक्षित सफर के आंकड़े
-------------------------जनवरी 2019---जनवरी 2020---गिरावट प्रतिशत में
हादसों की संख्या---------------934------------881----------5.67
मरने वालों की संख्या-----------429------------412----------3.96
घायल व्यक्तियों की संख्या-------832------------739---------11.17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed