Haryana: पेट्रोल पंप संचालकों को पुलिस की चेतावनी, डिजिटल लेन-देन में बरतें सावधानी, नहीं तो हो सकती जेल
हरियाणा पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों को सावधान किया है। अब ऑनलाइन भुगतान के बदले किसी भी अनजान को नकदी देना भारी पड़ सकता है। पुलिस के मुताबिक जेल भी हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा पुलिस ने प्रदेश भर के पेट्रोल पंप संचालकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि पेट्रोल पंप संचालक किसी भी व्यक्ति से डिजिटल माध्यम से लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि वह व्यक्ति साइबर अपराधी भी हो सकता है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस के संज्ञान में आया है कि साइबर अपराधी डिजिटल माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करके बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करते हैं और किसी भी पेट्रोल पंप पर जाकर पेट्रोल पंप संचालकों से सांठ-गांठ करके नकदी निकलवा लेते हैं, जोकि गलत है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नूंह में सामने आया मामला
ऐसा ही एक मामला नूंह जिले में सामने आया है। 30 दिसंबर को एक महिला के बैंक खाते से 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। साइबर अपराधी ने खुद को फोन पर इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रतिनिधि बताया और कहा गया कि आपकी पॉलिसी मैच्योर हो गई है और आप इसका लाभ लेते हुए ऑनलाइन माध्यम से अपने बैंक खाते में राशि को ट्रांसफर करवा लीजिए।
ठगी का अहसास होते ही शिकायतकर्ता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। एसपी साइबर अमित दहिया की अगुवाई में जांच टीम ने पाया कि साइबर अपराधियों ने नूंह जिला के पेट्रोल पंप पर जाकर नकदी निकलवाई। हरियाणा पुलिस की टीम ने इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि नकदी निकलवाने पर पेट्रोल पंप संचालक तीन से पांच प्रतिशत तक चार्ज करते थे। आरोपियों के पास से डिजिटल सबूतों को बरामद कर लिया गया है।