फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Plan to buy paddy straw at MSP

हरियाणा का बड़ा कदम: पराली को MSP पर खरीदने की तैयारी, किसानों को होगा लाभ, आय के साधन बढ़ेंगे

Tue, 11 Oct 2022 11:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 11:49 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने हरियाणा की फसल अवशेष प्रबंधन गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाकर प्रबंधन पर जोर दिया है। 

विज्ञापन
Haryana Plan to buy paddy straw at MSP
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा सरकार स्थायी प्रबंधन के लिए पराली को एमएसपी पर खरीदने की योजना बना रही है। इससे किसानों को सीधा लाभ होगा और उनकी अतिरिक्त आय के साधन भी बढ़ेंगे। जल्द थर्मल प्लांट में 20 लाख मीट्रिक टन टॉरिफाइड बायोमास पेलेट्स के उपयोग के लिए भी टेंडर किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी। यादव दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में फसल अवशेष प्रबंधन, वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ से इस बैठक में शामिल हुए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में धान लगभग 4800 गांवों में होता है। इन गांवों को तीन जोन हरा, पीला और लाल में बांटा गया है। इन-सीटू मैनेजमेंट के तहत विभिन्न मशीनों व डिक्मपोसर के माध्यम से 23 लाख मीट्रिक टन और एक्स-सीटू मैनेजमेंट के तहत 13 लाख मीट्रिक टन पराली का प्रबंधन किया जाएगा। अभी तक पराली जलाने की केवल 83 घटनाएं हुई हैं और पराली न जलाने के बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने हरियाणा की फसल अवशेष प्रबंधन गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाकर प्रबंधन पर जोर दिया है। गुरुग्राम की सोसायटी में डीजल से चलने वाले जेनरेटर सेट्स के उपयोग में भारी कमी आई है। मनोहर लाल ने केंद्रीय मंत्री को आश्वास्त किया कि सरकार फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर बेहद गंभीर है। सभी प्रकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध हरियाणा बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed