{"_id":"5feadb5a8ebc3e3ba47b58b8","slug":"haryana-panchayat-elections-may-be-held-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : फरवरी में हो सकते हैं पंचायत चुनाव, बैलेट पेपर प्रिंटिंग का टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : फरवरी में हो सकते हैं पंचायत चुनाव, बैलेट पेपर प्रिंटिंग का टेंडर जारी
Tue, 29 Dec 2020 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पंचायत चुनाव।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में पंचायत चुनाव फरवरी में हो सकते हैं। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के बैलेट पेपर की प्रिंटिंग के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर नोटिस के अनुसार बैलेट पेपर की प्रिंटिंग निकट भविष्य में आयोजित होने वाले सामान्य पंचायत चुनाव के लिए जरूरी है इसलिए अल्प अवधि नोटिस जारी किया गया है। इससे पहले जनवरी के अंतिम सप्ताह में पंचायत चुनाव होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन
पंच और उपप्रधान का चुनाव बैलेट पेपर से ही होना है, जिसके लिए लगभग 2 करोड़ और 1.5 लाख बैलेट पेपर की जरूरत होगी। आयोग के इस नोटिस के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि पंचायत चुनाव फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित करवाए जा सकते हैं। इससे 21 जनवरी 2021 से पहले चुनाव की अटकलों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन
आयोग ने बैलेट पेपर की प्रिटिंग के लिए वेब ऑफसैट प्रिंटिंग मशीन, आरबीआई, आईवीए सुरक्षित प्रेस से ई-निविदाएं आमंत्रित की हैं। निविदा फार्म ई-प्रक्योरमेंट पोर्टल https://etenders.hry.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण ई-निविदाओं के प्रस्तुतीकरण, अपलोड करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2021 सुबह 11 बजे तक है।
विज्ञापन
तकनीकी बोलियां इसी दिन सुबह 11.30 बजे निविदाकार या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोली जाएंगी। निविदा, निविदा फार्म से संबंधित व अन्य जानकारी कार्यालय समय के दौरान किसी कार्य दिवस पर राज्य चुनाव आयोग हरियाणा के अधीक्षक पंचायत शाखा से प्राप्त कर सकते हैं।