{"_id":"a1f5aebfe0120d5cb9dfc40eb5aa6a87","slug":"haryana-panchayat-election-voting-start-for-last-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIVE: हरियाणा में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण, मतदान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LIVE: हरियाणा में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण, मतदान जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के तहत रविवार को मतदान शुरू कर दिए गए। इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर लीं थीं। प्रदेश के 36 वार्डों में रविवार 24 जनवरी को सुबह 7.30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया कि सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस प्रशासन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। तीसरे चरण में कुल 5231 पोलिंग बूथों पर 2730926 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
इन पोलिंग बूथों में से 1021 अति संवेदनशील और 1154 संवेदनशील पोलिंग बूथों पर विशेष चौकसी के प्रबंध किए गए हैं। पुलिस प्रशासन को इन बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
चुनाव के तीसरे चरण में सरपंचों के 1646 पद, पंचों के 16126 पद, पंचायत समिति सदस्यों के 781 पद और जिला परिषद सदस्यों के 104 पद हैं।
वहीं पंचों के 5362 पदों के लिए 11584 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि सरपंच के 1551 पदों के लिए 6370 उम्मीदवार और पंचायत समिति सदस्य के 750 पद को लिए 2877 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला रविवार को मतदान के जरिए होगा।
तीसरे चरण में 10316 पंचों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। इनके साथ ही 95 सरपंच और 30 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
जिला परिषदों की 416 सीटों के लिए 23 से 29 दिसंबर तक एक ही चरण में नामांकन पत्र प्राप्त किए गए थे। इन 416 सीटों में से दो सीटों पर सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ है। 171 सीटों पर चुनाव पहले चरण में और 141 सीटों पर चुनाव दूसरे चरण में संपन्न कराया गया था। 24 जनवरी को तीसरे चरण में शेष 104 सीटों के लिए मतदान कराया जा रहा है। तीनों चरणों में कुल 3263 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया है।
राजीव शर्मा ने बताया कि सरपंचों और जिला परिषद सदस्यों की सभी सीटों के चुनाव के लिए सिंगल पोस्ट ईवीएम के जरिए किया जा रहा है और इस कार्य के लिए 11500 ईवीएम प्रयोग में लाई गई हैं। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिले के जाटूसाना ब्लाक में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मल्टी पोस्ट ईवीएम का प्रयोग किया गया, जिसके लिए 215 कंट्रोल यूनिट और 430 बैलेट यूनिटों का उपयोग हुआ।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने आगे बताया कि रविवार को पंचों और सरपंचों के पदों के लिए तीसरे चरण के मतदान के तुरंत बाद मतों की गिनती का काम होगा जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतों की गिनती 28 जनवरी को सुबह 8 बजे की जाएगी। राजीव शर्मा ने आम लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने का आग्रह किया है।
कुल पोलिंग बूथ: 5231
संवेदनशील बूथ: 1154
अतिसंवेदनशील: 1021
इतनी सीटों के लिए आज मतदान
सरपंच: 1551
पंच: 5362
जिप सदस्य: 104
पंस सदस्य: 750
निर्विरोध निर्वाचित
सरपंच: 95
पंच: 10316
पंस सदस्य: 30