फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana panchayat election third phase voting

हरियाणा पंचायत चुनाव, तीसरे चरण में रिकॉर्ड 87 फीसदी वोटिंग

Sun, 24 Jan 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jan 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
haryana panchayat election third phase voting

हरियाणा में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और इस बार रिकॉर्ड 87 फीसदी वोटिंग हुई। चुनाव में 86.6 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि मतदान का कुल प्रतिशत संभवत: 87 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक अब तक के पंचायत चुनाव में यह रिकॉर्ड मतदान है। इससे पहले साल 2010 के चुनाव में मतदान का कुल प्रतिशत करीब 86 फीसदी तक था। शाम को मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद सरपंच और पंचों के मतों की गणना शुरू कर दी गई। सरपंच के 613 पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


तीसरे चरण में 10316 पंच, 95 सरपंच और 30 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। हरियाणा के चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया कि शाम सात बजे तक प्राप्त रिपार्ट के मुताबिक सिरसा में सर्वाधिक 91.3 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनानगर में 88.6, पानीपत में 87.9, कुरुक्षेत्र में 89.9, कैथल में 87.7, रेवाड़ी में 86.9, अंबाला में 87.5, करनाल में 87.4, फतेहाबाद में 86.3, महेंद्रगढ़ में 86.6, जींद में 85.6 प्रतिशत, मेवात 85.2, रोहतक में 85.9, पलवल में 82.8, हिसार में 85.7 और सोनीपत में 81.2 जबकि भिवानी में 82.7 प्रतिशत मतदान हुआ है।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सरपंचों की 1646 सीटों, पंच की 16126, पंचायत समिति सदस्यों की 781 जबकि जिला परिषद सदस्यों की 104 सीटों के लिए चुनाव करवाया गया।

होंगे दोबारा मतदान
मतदान के दौरान मेवात की ग्राम पंचायत इंद्री के मतदान केंद्र 116 से 120 तथा तावडू खंड के गांव अलिएका में पुनर्मतदान होगा। इन केंद्रों पर अराजक तत्वों ने ईवीएम को नुकसान पहुंचा दिया था, जिसे देखते हुए यहां पुनर्मतदान का फैसला लिया गया है।


23 लाख वोटरों ने किया मतदान

चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया कि तीसरे चरण में 2730926 मतदाता थे। जबकि 5231 मतदान केंद्रों बनाए गए। 1021 अतिसंवेदनशील, जबकि 1154 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर रविवार को मतदान हुआ। सरपंच और जिला परिषद के सदस्यों की सभी सीटों के चुनाव के लिए लगभग सिंगल पोस्ट की 11500 ईवीएम का उपयोग किया गया। रेवाड़ी के जाटूसाना में पंचायत समिति और जिला परिषद की सीटों के चुनाव में मल्टी पोस्ट ईवीएम का उपयोग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed