फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Panchayat Election 2022 Voting Updates Polling For Phase 2 Begins in 9 Districts News in Hindi

हरियाणा पंचायत चुनाव में हंगामा: करनाल में नौकर की वोट पर भिड़े दो गुट, तलवारें चलीं, रेवाड़ी में भी मारपीट

Sat, 12 Nov 2022 10:21 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 10:21 AM IST
सार

निसिंग खंड क्षेत्र के फतेहगढ़ ग्राम पंचायत के बूथ संख्या छह पर प्रत्याशी के नौकर के वोट डालने को लेकर दो प्रत्याशी पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Haryana Panchayat Election 2022 Voting Updates Polling For Phase 2 Begins in 9 Districts News in Hindi
कुरुक्षेत्र में लगी मतदाताओं की लाइन - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नौ जिलों में दूसरे चरण में सरपंच और पंच के लिए आज मतदान हो रहा है। अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में सुबह 7 से मतदान शुरू हो गया है। कुल 12519 सीटों पर 35229 प्रत्याशी हैं। 48 लाख 67 हजार 132 मतदाता अपनी पंचायत चुनेंगे। 5963 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 976 संवेदनशील और 1023 अतिसंवेदनशील हैं। सोनीपत, सिरसा व रोहतक में सबसे अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

विज्ञापन


बावल के गांव कसौली में बुजुर्ग का वोट डलवाने पर झगड़ा
बावल उपमंडल के गांव कसौली में वृद्ध का वोट डलवाने पर झगड़ा हो गया। झगड़े में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। बावल क्षेत्र में अति संवेदनशील मतदान केंद्र है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ मतदान केंद्र में चलीं तलवारें, एक की हथेली कटी
निसिंग के गांव फतेहगढ़ में सुबह साढ़े सात बजे वोटिंग के दौरान नौकर की वोट डलवाने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर किरपान चली। घटना में सुखविंदर सिंह ग्रुप के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 60 वर्षीय सीन्द्र सिंह की हथेली कट गई वहीं 26 वर्षीय गुरविंदर सिंह की बाजू टूट गई। 22 वर्षीय सिमरजीत सिंह की हाथ की नस कट गई। 50 वर्षीय हरपाल सिंह के सिर में चोट लगी। वही अमृतपाल ग्रुप के पिता पुत्र को चोट लगी। इनमें बलदेव सिंह पुत्र गुरमुख सिंह व गुरमुख सिंह पुत्र करतार सिंह घायल हुए हैं। वोटिंग के दौरान हुए झगड़े का कारण दर्शन सिंह बना। दर्शन सिंह ईशपाल खारा टिटहरी के पास बीते करीब 12 साल से नौकर है। उसकी वोट भी बनी हुई है। वोट डालते समय मालिक अपने नौकर के साथ चला गया और बटन दबाने की चेष्टा करने लगा। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने एतराज कर दिया कि वह अपनी वोट खुद डालेगा। इसी दौरान हुई मामूली कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया और तलवारें चल गईं। ईवीएम मशीन तोड़ी गई, अभी फिलहाल फतेहगढ़ में पंचायत चुनाव बंद हो गया। सुखविंदर पक्ष के चार लोगों को करनाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहना के गांव नुनेरा में हंगामा
सोहना के गांव नुनेरा में ग्रामीणों ने पोलिंग अफसर को सरपंच पद के घर से ईवीएम सहित पकड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ईवीएम और पोलिंग टीम बदली जाए। सरपंच पद के प्रत्याशी से पैसे लेने के आरोप भी लगाए हैं।


गांव नुनेरा में सरपंच पद के लिए शबनम और मोसिना के बीच मुकाबला है। सुबह 5 बजे के करीब एक पोलिंग स्टाफ अधिकारी सरपंच उम्मीदवार शबनम के घर नहाने के लिए चला गया था। दूसरी सरपंच उम्मीदवार पार्टी मोसिना के समर्थकों द्वारा पोलिंग अधिकारी की वीडियो बना ली गई। आरोप है कि पोलिंग अधिकारी ने सरपंच उम्मीदवार शबनम पार्टी से पैसे लिए हैं और ईवीएम से छेड़खानी की है और मांग कर रहे हैं कि ईवीएम मशीन और पोलिंग टीम को बदला जाए। गांव नुनेरा में अधिकतर मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं और इस गांव में 1400 के करीब वोट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed