फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Panchayat Election live: शाम छह बजे तक प्रदेश में 67.5% मतदान, जानें- अपने जिले का हाल

Wed, 09 Nov 2022 06:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 06:29 PM IST
खास बातें

हरियाणा में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार को शुरू हुआ। नौ जिलों में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। इनके परिणाम 27 नवंबर को आएंगे। यहां पढ़ें पूरे दिन का ताजा अपडेट...

विज्ञापन
Haryana Panchayat Election 2022 Live Voting Started in 9 Districts Know Time Block Samiti Zila Parishad News
हरियाणा पंचायत चुनाव 2022 Live: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

06:27 PM, 09-Nov-2022
शाम छह बजे तक हरियाणा में कुल 67.5 फीसदी मतदान।
  • जिला                   मतदान प्रतिशत
  • अंबाला                        67.2
  • चरखी दादरी                69.5
  • गुरुग्राम                      74.0
  • करनाल                      69.3
  • कुरुक्षेत्र                       69.6
  • रेवाड़ी                         71.2
  • रोहतक                       62.3
  • सिरसा                        71.3
  • सोनीपत                     59.1
05:22 PM, 09-Nov-2022
शाम पांच बजे तक हरियाणा में कुल 63.9 फीसदी मतदान।
  • जिला                   मतदान प्रतिशत
  • अंबाला                        64.7
  • चरखी दादरी                66.8
  • गुरुग्राम                      67.3
  • करनाल                      67.2
  • कुरुक्षेत्र                       67.1
  • रेवाड़ी                         61.8
  • रोहतक                       58.2
  • सिरसा                        68.8
  • सोनीपत                     55.9
विज्ञापन
05:06 PM, 09-Nov-2022
सोनीपत प्रशासन की लापरवाही से 78 मतदाता नहीं कर सके मतदान
सोनीपत प्रशासन की लापरवाही से गांव चिटाना में 78 मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह गए। कहा जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से पोलिंग पार्टियों को पुरानी लिस्ट थमा दी गई। जिसके चलते 78 नए मतदाताओं से मत डालने का हक छीन लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मतदाता सूची में मृत लोगों को जिंदा किया गया है। पोलिंग पार्टी भी पुरानी लिस्ट को देखकर ही मतदान करवा रही है। मतदाता लिस्ट अपडेट नहीं होने के कारण युवा, बुजुर्ग महिला व अन्य कई मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह गए। जिला प्रशासन की तरफ से हुई इस लापरवाही के बाद से ग्रामीणों में रोष है। पहली बार मतदान करने को उत्सुक युवाओं ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही ने उनसे पहली बार मतदान करने का हक छीन लिया।

04:17 PM, 09-Nov-2022
रेवाड़ी: 104 की उम्र में भी महिला ने जोश के साथ डाला वोट
गांव कढू भवानीपुरा निवासी लगभग 104 वर्षीय परमेश्वरी देवी ने मतदान कर छोटी सरकार बनाने में अपना योगदान दिया। दिलचस्प बात यह है कि पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद इस उम्र में वह मतदान करने गांव से ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थापित पोलिंग बूथ पर घरवालों की मदद से पहुंचीं और अपने मत का इस्तेमाल किया।

परिजन उन्हें कुर्सी पर बैठा कर मतदान कराने पहुंचे। परमेश्वरी देवी ने बताया कि उन्होंने प्रत्येक चुनाव में मतदान किया है और जब तक जीवित रहेंगी मतदान करती रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि गांव कढू में ही पोलिंग बूथ होता तो वंचित रह गए अन्य बुजुर्ग भी मतदान कर पाते। बता दें कि गांव कढू भवानीपुरा ग्राम पंचायत मामड़िया आसमपुर के अधीन आता है। मामड़िया आसमपुर गांव कढू से लगभग ढाई किलोमीटर की दूरी पर है।
04:11 PM, 09-Nov-2022
शाम चार बजे तक प्रदेश में कुल 56.9 फीसदी मतदान हुआ।
  • जिला                   मतदान प्रतिशत
  • अंबाला                       56.9
  • चरखी दादरी                60.0
  • गुरुग्राम                      59.1
  • करनाल                      60.3
  • कुरुक्षेत्र                       61.0
  • रेवाड़ी                         56.2
  • रोहतक                       49.3
  • सिरसा                        60.6
  • सोनीपत                     49.5
04:01 PM, 09-Nov-2022
रोहतक में साढ़े तीन बजे तक मतदान का हाल
साढ़े तीन बजे तक जिले में 45 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कलानौर ब्लॉक में 53, लाखनमाजरा ब्लॉक में 46, महम ब्लॉक में 48, रोहतक ब्लॉक में 42 व सांपला ब्लॉक में 46 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:27 PM, 09-Nov-2022
सोनीपत: तीन बजे तक 321817 लोगों ने मतदान किया। जिले में 41.6 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक 47.2 फीसदी मतदान मुरथल और खरखौदा ब्लॉक में सबसे कम 34 फीसदी मतदान हुआ है।
02:15 PM, 09-Nov-2022
रोहतक: जिले में दोपहर 2:00 बजे तक मात्र 34 फीसदी तक मतदान हुआ। यह प्रदेश में सबसे कम आंकड़ा है।
सोनीपत: जिले में दोपहर दो बजे तक 264161 लोगों ने वोट डाले। सबसे अधिक 41.4 फीसदी मुरथल और खरखौदा ब्लॉक में सबसे कम 27.4 फीसदी मतदान हुआ है।
01:29 PM, 09-Nov-2022
सोनीपत: एक बजे तक 219665 लोगों ने किया मतदान। सबसे अधिक 34.5 फीसदी मतदान मुरथल और खरखौदा ब्लॉक में सबसे कम 21.6 फीसदी मतदान हुआ।
01:00 PM, 09-Nov-2022
रोहतक: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के गांव सांघी में भी रुकी पांच मिनट ईवीएम
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गांव सांघी में पांच मिनट तक ईवीएम रुक गई। मौके पर मौजूद एक्सपर्ट ने दोबारा चालू किया। वहीं खिड़वाली गांव में बोगस पोलिंग को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया। खिड़वाली से जिला परिषद चुनाव में सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed